शुरू हुई Lava Play Ultra 5G की सेल, मिल रहे कई धमाकेदार ऑफर्स

Lava Play Ultra 5G Sale: अगर आप अपने लिए एक नया फोन लेना चाहते हैं तो लावा का ये फोन आपके लिए सही रहेगा. सस्ते में ये फोन कई ऑफर्स के साथ आएगा.

Lava
Shilpa Srivastava

Lava Play Ultra 5G Sale: कुछ ही दिनों पहले Lava Play Ultra 5G को भारत में लॉन्च किया गया है. इस फोन की सेल शुरू हो गई है. इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा. इसके साथ कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इसके साथ एक्सचेंज ऑफर, EMI ऑफर और इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा. इस फोन को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. फोन की कीमत क्या है और ऑफर्स क्या दिए जा रहे हैं, चलिए जानते हैं.

Lava Play Ultra 5G दो वेरिएंट में उपलब्ध है. इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 14,999 रुपये है. इस पर 1,000 रुपये का इंस्टैट डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमत 13,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 16,499 रुपये है. इस पर 1,000 रुपये का इंस्टैट डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमत 15,499 रुपये है. 

इसके साथ ही 14,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा. इसके अलावा हर महीने 724 रुपये की EMI देकर भी इसे खरीदा जा सकेगा. 

Lava Play Ultra 5G के फीचर्स: 

यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 15 पर काम करता है. इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. यह 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर काम करता है. इसमें 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज भी है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें सोनी IMX682 सेंसर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है. इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 

यह हैंडसेट नाइट मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट, ब्यूटी, पैनोरमा, स्लो मोशन, टाइम लैप्स, फिल्टर्स, प्रो मोड, एआर स्टिकर और मैक्रो फोटोग्राफी जैसे फोटोग्राफी मोड्स को सपोर्ट करता है. वॉटर और डस्ट से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है. कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.2, ओटीजी, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं. इसमें स्टीरियो स्पीकर भी शामिल हैं. इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.