IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

हर दिन 2GB डाटा, कॉलिंग, फ्री Gemini समेत बहुत कुछ… जानें Jio के 949 रुपये के बारे में

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने एक प्लान कुछ समय पहले पेश किया था. 949 रुपये वाले इस प्लान में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन समेत कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अगर आप कोई लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं और आप जियो यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए है. टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो एक प्लान उपलब्ध करा रही है, जिसकी कीमत 949 रुपये है. इस प्लान को लेकर काफी चर्चा हो रही है. 1000 रुपये से कम में आने वाला यह प्लान कई बेनिफिट्स के साथ आता है. इसमें यूजर्स को ज्यादा डाटा, ज्यादा टॉक-टाइम और कुछ ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलते हैं. Jio ऐसे सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स लाता रहता है, जो यूजर्स को ज्यादा डाटा समेत कई बेनिफिट्स उपलब्ध कराते हैं. 

Jio का 949 रुपये का प्लान: इस प्लान की वैधता 84 दिन की है. हर दिन 2 जीबी डाटा दिया जाएगा. पूरी वैधता के दौरान 168 जीबी डाटा मिलेगा. कॉलिंग की बात करें तो हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मौजूद है. इसके साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं. 

इसके साथ कुछ अन्य बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं. इसमें जियो स्पेशल ऑफर भी शामिल हैं. इसमें जियोएआई क्लाउड का फ्री 50 जीबी स्टोरेज और जियोहॉटस्टार का 3 महीने का मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इसके अलावा गूगल जेमिनी का 18 महीने का प्रो प्लान फ्री दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है. इसमें 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना आदि बेनिफिट्स भी शामिल हैं. 

कुछ बातों का ख्याल रखना होगा कि जब भी आपका हाई-स्पीड डाटा खत्म हो जाएगा, तो इसकी स्पीड 64kbps हो जाएगी. इसके अलावा कुछ एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिल जाएगा.

किन लोगों के लिए है ये प्लान: 

यह प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो ज्यादा मोबाइल डाटा का इस्तेमाल करते हैं. जो लोग ज्यादा वीडियो स्ट्रीम करना, इंस्टाग्राम पर पूरे दिन स्क्रॉलिंग करना या वीडियो कॉलिंग करना पसंद है, तो वो लोग ये प्लान रिचार्ज कराने के बारे में सोच सकते हैं.