menu-icon
India Daily

Instagram डाउन! अकाउंट एक्सेस करने में आ रही दिक्कत, हजारों यूजर्स प्रभावित

मेटा के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में मंगलवार को टेक्निकल दिक्कतें आईं, जिससे प्लेटफॉर्म के यूजर्स पर असर पड़ा. ऐसा लगता है कि यह दिक्कत यूनाइटेड स्टेट्स के यूजर्स पर सबसे ज्यादा असर डाल रही है. 

Shilpa Shrivastava
Instagram डाउन! अकाउंट एक्सेस करने में आ रही दिक्कत, हजारों यूजर्स प्रभावित
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में आज कई टेक्निकल दिक्कतें आईं, जिसका सीधा असर यूजर्स पर पड़ा. कहा जा रहा है कि इसकी सबसे ज्यादा दिक्कत यूनाइटेड स्टेट्स के यूजर्स को आई है. डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, इस इलाके से करीब 10,725 रिपोर्ट दर्ज की गईं. इसकी तुलना में, भारत में यूजर्स को भी प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में दिक्कतें आई हैं, लेकिन रिपोर्ट की संख्या काफी कम 252 है. 

यूनाइटेड किंगडम की बात करें तो यहां करीब 135 यूजर्स ने ऐसी ही दिक्कतों की रिपोर्ट की है. यूजर्स ने ऐप और उसकी सर्विसेज को एक्सेस करने की कोशिश में दिक्कतों की रिपोर्ट की. रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस समय शिकायतें दर्ज की गईं, उस दौरान आउटेज ने यूएस में बड़ी संख्या में यूजर्स पर असर डाला है. 

अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग हैं यूजर की शिकायतें:

बता दें कि भारत में, 77% यूजर्स को ऐप एक्सेस करने में दिक्कतें आई. वहीं, 13% को वेबसाइट और 11% को सर्वर कनेक्शन की दिक्कतें आईं. यूनाइटेड स्टेट्स की बात करें तो यहां 71% यूजर्स ने ऐप में दिक्कत की शिकायत दर्ज की. वहीं, 19% को सर्वर कनेक्शन की दिक्कतें आईं. इसके अलावा 5% यूजर्स को फीड से संबंधित दिक्कतें आईं. 

इन यूजर्स को भी आई दिक्कत:

यूनाइटेड किंगडम में, 60% यूजर्स को ऐप में दिक्कतें आईं. वहीं, 18% ने फीड या टाइमलाइन में दिक्कतें बताईं. 12% यूजर्स को कंटेंट पोस्ट करने या पब्लिश करने में मुश्किलें आईं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में न्यूयॉर्क, शिकागो, बोस्टन, वाशिंगटन, डलास, फीनिक्स, सैन डिएगो और सैन फ्रांसिस्को वगैरह शामिल हैं. हालांकि, अभी तक इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.

इंस्टाग्राम कई तरह के फीचर्स कराता है उपलब्ध:

इंस्टाग्राम कई तरह के फीचर्स अपने यूजर्स को उपलब्ध कराता है. इसमें शेयरिंग, क्रिएटिविटी और कनेक्शन पर आधारित कई तरह के फीचर्स मौजूद हैं. इसमें रील्स (शॉर्ट-फॉर्म वीडियो), स्टोरीज (24 घंटे में गायब होने वाला कंटेंट), फीड पोस्ट्स (फोटो/कैरोसेल) और लाइव स्ट्रीमिंग शामिल हैं. इसके अलावा कुछ खास टूल्स भी हैं, जिसमें AR फिल्टर, इंटरैक्टिव स्टिकर्स (पोल, म्यूजिक, क्विज), DMs और AI-पावर्ड एडिटिंग शामिल हैं.