Gmail पर एक सेकेंड में डिलीट हो जाएंगे बेकार पडे़ लाखों मेल्स, ये है ट्रिक
Gmail Tricks: अगर आप Gmail पर प्रमोशनल मेल्स, अनरीड मेल्स, पुराने मेल्स और एक ही सेंडर से आने वाले सभी मेल्स को डिलीट करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं. इन्हें फॉलो कर आपका जीमेल काफी हद तक खाली हो सकता है. चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप तरीका.
Gmail Tricks: Gmail का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और कहा जा सकता है कि ये सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ईमेल सर्विस है. यहां हमें हर रोज हजारों मेल्स आते हैं जिनका कोई काम नहीं होता है. इस तरह के मेल्स हमारे मेल बॉक्स को पूरी तरह भर देते हैं जिन्हें डिलीट करना जरूरी हो जाता है. अगर आप एक साथ बहुत सारे मेल्स को डिलीट करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं.
इन टिप्स के जरिए आप एक साथ प्रमोशनल मेल्स, अनरीड मेल्स, पुराने मेल्स और एक ही सेंडर से आने वाले मेल्स को डिलीट कर पाएंगे. इनका तरीका काफी आसान है और इसे आसानी से फॉलो किया जा सकता है.
जीमेल से प्रमोशन मेल्स को एक साथ कैसे डिलीट करें:
-
सबसे पहले तो अपने मेल अकाउंट पर जाएं. और फिर Promotions पर जाएं.
-
इसके बाद इमेल के लेफ्ट टॉप कॉर्नर में जाकर चेकबॉक्स पर क्लिक करें. इससे पेज के सभी मेल्स सेलेक्ट हो जाएंगे.
-
फिर इसके बाद एक ऑप्शन आएगा जिसमें लिखा होगा- Select all [number] conversations in Promotions, इस पर क्लिक कर दें.
-
बस इसके बाद आपको ट्रैश के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.
जीमेल से अनरीड मेल्स को एक साथ कैसे डिलीट करें:
-
सबसे पहले अपने जीमेल पर जाएं.
-
फिर सर्च बार में is:unread टाइप कर एंटर करें. या फिर सर्च बार के नीचे दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करें. फिर इसमें Unread पर क्लिक कर दें.
-
बस फिर इसके बाद Select all messages that match this search पर क्लिक करें और फिर ट्रैश के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.
Gmail पर पुराने मेल्स को कैसे डिलीट करें:
-
जीमेल में लॉगइन करें और फिर सर्च बार में टाइप करें "before:YYYY/M/D" (इसमें YYYY/M/D को अपने मर्जी की डेट से बदल दें) और फिर एंटर कर दें.
-
टॉप पर दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
-
इसके बाद Select all messages that match this search पर टैप करें.
-
ट्रैश बिन आइकन पर टैप करें.
एक सेंडर के सभी या एक से ज्यादा मेल कैसे रिमूव करें:
-
अपने मेल इनबॉक्स में लॉग इन करें.
-
अगर आप किसी एक सेंडर के ईमेल हटाना चाहते हैं, तो सर्च बार में उनका ईमेल एड्रेस या सेंडर का नाम लिखें और Enter दबाएं.
-
इसके बाद ऊपर की तरफ दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
-
इस सेंडर के सभी मैसेजेज को सेलेक्ट करने के लिए Select all messages that match this search पर क्लिक करें.
-
इसके बाद ट्रैश बिन आइकन पर क्लिक करें.