हर महीने 399 रुपये देकर मिलेगा 3300GB डाटा, मिनटों में कर पाएंगे मूवी डाउनलोड

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. इसमें हर महीने 3.3 टीबी डाटा दिया जाएगा. चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट को और ज्यादा किफायती प्लान पेश किया है. कंपनी ने एक बजट फ्रेंडली ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया गया है. इस प्लान की कीमत 399 रुपये प्रतिमाह है. इसमें 50 Mbps की स्पीड मिलती है. 12 महीने के बाद इस प्लान की कीमत बढ़कर 449 रुपये प्रति माह हो जाएगी. इसके अलावा जीएसटी इलग से देना होगा. 

यह प्लान यूजर्स को हर महीने 3.3 TB (3300 GB) तक का डाटा उपलब्ध कराएगा, जो ज्यादातर यूजर्स के लिए परफेक्ट रहेगा. ऐसे में बिना डाटा जल्दी खत्म होने की चिंता किए, आसानी से HD या 4K वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं, ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं, वीडियो कॉल कर सकते हैं, घर से काम कर सकते हैं या गेम खेल सकते हैं. हाई डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड थोड़ी कम हो जाएगी. इस प्लान में अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉलिंग भी शामिल है. हालांकि, आपको लैंडलाइन फोन अलग से खरीदना होगा.

किन यूजर्स के लिए ये प्लान रहेगा सही?

यह स्टूडेंट्स, छोटे परिवारों और घर से काम करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प रहेगा. साथ ही उन लोगों के लिए सही रहेगा, जिन्हें इंटरनेट की ज्यादा जरूरत होती है और वो कम पैसे खर्च कनरा चाहते हैं. बता दें कि 399 वाला प्लान हर जगह उपलब्ध नहीं है. इसकी उपलब्धता आपके इलाके और BSNL के नेटवर्क पर निर्भर करती है. रीचार्ज करने से पहले अपने लोकल BSNL ऑफिस या वेबसाइट से जानकारी लेने की सलाह दी जाती है.

सस्ते में हाई-स्पीड डाटा वाला प्लान:

BSNL का नया प्लान आम लोगों को तेज और किफायती ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराने की दिशा में एक अच्छा कदम है. ऐसे समय में जब डाटा का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, यह ऑफर एक बेस्ट विकल्प बन जाता है. अगर आप स्पीड, डाटा और कीमत के बीच एक सही बैलेंस की तलाश में हैं तो BSNL का नया ब्रॉडबैंड प्लान आपके लिए सही रहेगा. यह दिखाता है कि कंपनी पैसे का बेहतर मूल्य देकर ब्रॉडबैंड बाजार में मजबूती से मुकाबला करने की कोशिश कर रही है.