कहीं आपके घर का AC भी न हो जाए Blast, भूलकर भी न करें ये गलतियां
AC Blast Causes: आजकल एसी ब्लास्ट होने की घटनाएं बहुत ज्यादा आ रही हैं. ऐसे में आपको एसी के साथ कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना होगा. चलिए जानते हैं इनके बारे में.
AC Blast: गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी परेशान हो गए हैं. पारा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रही है. घर और ऑफिस में तो आपको एसी के चलते ठंडक का एहसास हो जाता है लेकिन हमारी एक छोटी-सी गलती हमें जीवनभर का पछतावा दे जाती है. एसी के साथ कुछ गलतियां भारी पड़ सकती है और इन गलतियों के चलते ही एसी में ब्लास्ट हो जाता है.
पिछले कुछ दिनों में नोएडा और मुंबई में एसी के ब्लास्ट होने की खबरें तेजी से वायरल हुई हैं. इस तरह की घटनाओं से बिल्डिंग और फ्लैट दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है. ऐसे में गर्मी में एसी चलाते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होगा जिससे आप एसी के ब्लास्ट होने की घटना को कम कर सकते हैं.
AC में ब्लास्ट होने के ये हैं बड़े कारण:
-
एसी को मेंटेन करना बेहद जरूरी है. समय-समय पर इसकी सर्विसिंग करते रहना चाहिए. अगर आप एसी की सर्विसिंग सही समय पर नहीं कराते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है.
-
अगर आप नया एसी इंस्टॉल करा रहे हैं तो आपको प्रोफेशनल टेक्नीशियन की मदद लेनी होगी.
-
हर साल कम से कम एक बार सर्विस जरूर कराएं.
-
अगर एसी लगाते समय कोई लूज कनेक्शन या खराब वायरिंग रह गई है तो उससे ब्लास्ट हो सकता है. गैस लीकेज भी एसी ब्लास्ट का कारण बन सकती है.
-
टर्बो मोड चलाने की आदत भी एसी ब्लास्ट का करण होता है. कई बार हम तेज कूलिंग के चलते टर्बो मोड का इस्तेमाल करने लग जाते हैं. इससे कंप्रेसर पर स्ट्रेस पड़ता है और एसी के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है.