Uttarkashi Cloud Burst: गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के पास धराली में बादल फटा, कई लोगों की मौत की आशंका
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 'गंगोत्री हाईवे' पर हर्षिल के पास धराली में बादल फटने की खबर सामने आई है. बदल फटने से भारी तबाही की आशंका हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है.
Uttarkashi Cloud Burst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 'गंगोत्री हाईवे' पर हर्षिल के पास धराली में बादल फटने की खबर सामने आई है. बदल फटने से भारी तबाही की आशंका हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है.
धराली मार्केट में आई इस भीषण त्रासदी में दुकाने और लोगों की भारी नुकसान हुआ है. इस भयानक हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमे लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है. बदल फटने की खबर के साथ ही रेस्क्यू की टीम रवाना हो गई है.
वीडियो में देखें भयानक मंजर
बदल फटने की भीषण तबाही के साथ ही पहाड़ का मलबा सैलाब बनकर तीजी से नीचे आने लगा. जिसकी चपेट में लोग और कई दुकानें आईं. में इस भयावह घटना को देखते ही लोगों में चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दी . बता दें बादल फटने से 'खीर गंगा' नदी उफान पर आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राली बाजार और उसके आस-पास आसपास के इलाके में भारी नुकसान हुआ है. यहां कुछ लोगों के दबे होने की भी खबर है.