menu-icon
India Daily

चाऊमीन के लिए मचा खूनी बवाल, गाली-गलौज से शुरू हुई मारपीट तक पहुंची लड़ाई; तीन गिरफ्तार

चाऊमीन को लेकर मामूली विवाद में ठेले पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने में बदल गया. उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई इस खूनी घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. लोगों ने जान बचाने के लिए भागना शुरू कर दिया. पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
चाऊमीन के लिए मचा खूनी बवाल, गाली-गलौज से शुरू हुई मारपीट तक पहुंची लड़ाई; तीन गिरफ्तार
Courtesy: x

रुद्रपुर: एक प्लेट चाऊमीन का ऑर्डर मामूली विवाद में बदल गया और ठेले पर ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं. उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई इस खूनी घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. लोगों ने जान बचाने के लिए भागना शुरू कर दिया. पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

चाऊमीन के लिए मचा खूनी बवाल

वार्ड नंबर 22, रम्पुरा चौकी क्षेत्र में रात के समय यह घटना हुई. चाऊमीन बेच रहे सोमवीर के ठेले पर तीन युवक पहुंचे. चाऊमीन बनाने को कहा, लेकिन कुछ बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई. बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई. आरोपियों ने ठेले पर पथराव किया, जिससे सामान बिखर गया और आसपास भगदड़ मच गई. युवकों ने इलाके में आतंक फैलाने के लिए हवा में फायरिंग भी कर दी.

गाली-गलौज से शुरू हुई मारपीट तक पहुंची लड़ाई

पीड़ित सोमवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया- 'वे चाऊमीन मांगने आए थे. अचानक गाली-गलौज शुरू हो गई. फिर उन्होंने पत्थर फेंके और गोली चला दी. मैं और आसपास के लोग बहुत डर गए.' सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एसएसपी के निर्देश पर कई टीमें बनाई गईं. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की. मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और बुधवार को तीसरे को भी दबोच लिया गया.

आरोपियों के पास तमंचा और खोखा कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कोली, कमल कोली और अमन पांडे के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुए, जबकि बाकी दो के पास चाकू मिले. पुलिस के अनुसार संजय कोली और अमन पांडे पहले से वांछित अपराधी हैं. इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

घटना के बाद पूरे इलाके में देर रात तक दहशत का माहौल रहा. कई दुकानों के शटर बंद हो गए और लोग घरों में घुस गए. स्थानीय लोगों ने कहा कि अचानक गोली की आवाज सुनकर सब चौंक गए. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घटना चाऊमीन के विवाद से शुरू हुई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी. आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी छानबीन की जा रही है.