West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

उत्तराखंड में कोरोना ने दी दस्तक, कोविड-19 के मिले 2 केस; स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की ये अपील

उत्तराखंड में कोविड-19 ने फिर से दस्तक दे दी है और हालात गंभीर नहीं हैं, लेकिन सतर्कता बरतने की जरूरत है. खासकर ऋषिकेश में कोविड के दो नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी ताकत से जागरूकता फैलाना शुरू कर दिया है. इन दोनों मरीजों की पहचान दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं के रूप में की गई है, जिनसे ये संक्रमित हुए थे.

Pinterest
Princy Sharma

Uttarakhand Covid Case: उत्तराखंड में कोविड-19 ने फिर से दस्तक दे दी है और हालात गंभीर नहीं हैं, लेकिन सतर्कता बरतने की जरूरत है. खासकर ऋषिकेश में कोविड के दो नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी ताकत से जागरूकता फैलाना शुरू कर दिया है. इन दोनों मरीजों की पहचान दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं के रूप में की गई है, जिनसे ये संक्रमित हुए थे.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दोनों मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं ताकि यह पता चल सके कि वायरस का कोई नया रूप तो नहीं है. इस बीच, उत्तराखंड में अगले कुछ महीनों में लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही वाली चारधाम यात्रा की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. कोविड के मामलों को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया है.

जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात 

यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात किए जाएंगे और कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को मास्क पहनने और हाथ धोने की सलाह दी जाएगी. स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, 'हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हमें सतर्क रहना होगा. लोग मास्क पहनें, खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में, और हाथों को बार-बार धोते रहें.'

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच करवाएं और कोविड नियमों का पालन करें. सरकार ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है और अगर कोई नया मामला सामने आता है, तो तुरंत इलाज की व्यवस्था की जाएगी.