menu-icon
India Daily

जबलपुर हादसे के बाद वाराणसी में सख्ती! लाइफ जैकेट के बिना सवारी पर रोक, 32 नावें सीज

जबलपुर में हुई खौफनाक क्रूज घटना के बाद अब प्रशासन एक्शन में आ चुकी है. इस घटना के बाद यूपी पुलिस ने अब वाराणसी में गंगा किनारे नावों की जांच में जुटी हुई है. इस संचालन के बाद पुलिस ने करीब 32 नावों को सीज किया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
जबलपुर हादसे के बाद वाराणसी में सख्ती! लाइफ जैकेट के बिना सवारी पर रोक, 32 नावें सीज
Courtesy: AI (Grok)

वाराणसी: जबलपुर में हुई खौफनाक क्रूज घटना के बाद अब प्रशासन एक्शन में आ चुकी है. केवल मध्य प्रदेश प्रशासन ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश प्रशासन भी अब एक्शन मोड में आ चुकी है. जबपुर घटना के बाद यूपी प्रशासन अब सख्त रूख अपनाते हुए वाराणसी में गंगा किनारे नावों की जांच में जुटी हुई है.

इस संचालन के बाद पुलिस ने करीब 32 नावों को सीज किया है. इसके साथ ही कई नाविकों को भी गिरफ्तार किया है. यह अभियान शुक्रवार और शनिवार को बड़े पैमाने र चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके.

विशेष जांच अभियान

जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने प्रशासन को झकझोर दिया है. इस घटना के बाद पुलिस ने गंगा नदी में बड़े स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान घाटों पर खड़ी और संचालन में लगी नावों की बारीकी से जांच की गई. जिन नावों में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, उन्हें तुरंत किनारे लगवाकर यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. साथ ही कुछ नाविकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किए गए हैं. 

32 नाव किए गए सीज

शुक्रवार और शनिवार को पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली 32 नावों को सीज कर दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, अब हर नाव में लाइफ जैकेट होना अनिवार्य कर दिया गया है और बिना इसके किसी को भी सवारी की अनुमति नहीं होगी.

लाइफ जैकेट पर सख्ती

जांच में यह पाया गया कि कई नावों पर या तो लाइफ जैकेट मौजूद नहीं थीं या फिर यात्री और नाविक उन्हें पहनने के बजाय केवल हाथ में पकड़े हुए थे. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने साफ निर्देश दिया कि बिना लाइफ जैकेट पहने किसी को भी नाव पर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. बिना लाप जैकेट के सवारी करना पूरी तरह से अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना है. 

ओवरलोडिंग और अन्य खामियां

पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ भी एक्शन लिया है. कई नावों में उसकी क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाई जा रही थीं, जो हादसे का बड़ा कारण बन सकती हैं. इसके अलावा, अन्य सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी सामने आई, जिस पर तुरंत कार्यवाही की गई. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा. इसका उद्देश्य गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इसके साथ ही लोगों से सभी नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि वह सुरक्षित रह सकें.