पत्नी से परेशान होकर 'धमेंद्र' स्टाइल में पानी टंकी पर चढ़ा युवक, रस्सी से की लटकने की कोशिश; लोगों ने बचाया

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक व्यक्ति 60 फीट ऊचे ओवरहेड टैंक पर चढ़ कर सुसाइड करने की कोशश की. इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया.

Social Media
Shanu Sharma

उत्तर प्रदेश के संभल से एक अजीब मामला सामने आया. जिसमें एक युवक अपनी पत्नी से झगड़ा करके नगर पालिका परिसर में बने हुए 60 फीट ऊंचे ओवरहेड टैक पर चढ़ गया. वहां से उस युवक ने लटककर सुसाइड करने की कोशिश की. हालांकि आसपास के लोगों की मदद से उसकी जान बचाई गई.

इस मामले में युवक रस्सी से फंदा लगाकर लटकने की कोशिश कर रहा था. हालांकि वहां मौजूद लोगों और नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से उसे बचा लिया गया. बाद में पुलिस ने इस मामले की जानकारी मिलती ही युवक को हिरासत में ले लिया. 

क्या है पूरा मामला?

संभल पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक अपनी पत्नी से परेशान था. हर दिन हो रहे झगड़े से तंग आ चुका था, उसकी पत्नी उससे लाख रुपए और तलाक की मांग कर रही थी. इन सभी बातों से परेशान होकर वह 60 फिट ऊंचे पानी के ओवरहेड टैंक से नीचे उतरकर लटकने लगा. 

वहां मौजूद लोगों के सक्रियता की वजह से उस व्यक्ति को बचा लिया  गया. बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. हालांकि उससे पहले युवक ने इलाके में जबरदस्त तमाशा किया. युवक ने रस्सी के एक हिस्से को टंकी के ग्रिल से बांधा और दूसरे को अपने गले में डाल लिया. हालांकि उसको यह सब करता देख आसपास के लोग तुरंत हल्ला मचाने लगे और उसके पास पहुंचकर रस्सी को पकड़ लिया. हालांकि इस दौरान युवक हाथ छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे समझाया और बाहर निकाला.

युवक पर लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना का कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें यह पूरा नजारा लाइव नजर आ रहा है. हालांकि बाद में युवक और उसकी पत्नी से भी पूछताछ की गई. लेकिन पुलिस ने युवक पर शांति भंग करने के आरोप में चालान काट दिया. इस वीडियो पर दो तरह के यूजर्स का रिएक्शन देखने को मिल रहा है. एक वे जो उसके मानसिक हालात का दोष उसकी पत्नी को दे रहे हैं, वहीं दूसरे वे जो उस व्यक्ति को कमजोर और बुझ दिल बता रहे हैं.