menu-icon
India Daily

डिंपल यादव पर कमेंट करने वाले मौलाना रशीदी को टीवी डिबेट के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जड़े थप्पड़, भागकर बचाई जान, सामने आया वीडियो

मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी हाल ही में सांसद डिंपल यादव के खिलाफ की गई एक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं. उनकी इस टिप्पणी का कई समुदायों और संगठनों ने तीव्र विरोध किया है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
डिंपल यादव पर कमेंट करने वाले मौलाना रशीदी को टीवी डिबेट के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जड़े थप्पड़, भागकर बचाई जान, सामने आया वीडियो

नोएडा के सेक्टर-126 में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. मौलाना एक निजी टीवी चैनल की डिबेट में हिस्सा लेने आए थे. डिबेट के बाद स्टूडियो के अंदर ही कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अचानक हमला कर दिया और लगातार कई तमाचे जड़े. इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मौलाना को किसी तरह हमलावरों से बचाया.

डिंपल यादव पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी हाल ही में सांसद डिंपल यादव के खिलाफ की गई एक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं. उनकी इस टिप्पणी का कई समुदायों और संगठनों ने तीव्र विरोध किया है. कई जगहों पर उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं, और लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. इस घटना ने उनके बयानों को और अधिक चर्चा में ला दिया है, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ गया है.

कौन हैं मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी?

मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. यह संगठन देशभर के इमामों और धार्मिक नेताओं का प्रतिनिधित्व करता है. मौलाना ने 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा की थी, ताकि "मुस्लिमों में भाजपा से जुड़ी भय की भावना को दूर किया जा सके." उनका यह बयान भी काफी विवादास्पद रहा और इसे इस हमले से जोड़ा जा रहा है.