menu-icon
India Daily

पहले बाइक की चाबी निकालकर फेंकी, फिर दलित युवक को लाठी-डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

यह पूरा मामला हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमालपुर का है. यहां  नगला अलगर्जी गांव पिंटू पुत्र गंगा सिंह रोजाना की तरह काम खत्म करके वापस लौट रहा था, जैसे ही वह बीएससी कॉलेज के पास पहुंचा, वहां घात लगाए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
पहले बाइक की चाबी निकालकर फेंकी, फिर दलित युवक को लाठी-डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने मजदूरी कर घर लौट रहे एक दलित युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी. युवक को लाठी डंडों से इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

नगला अलगर्जी गांव का मामला

यह पूरा मामला हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमालपुर का है. यहां  नगला अलगर्जी गांव पिंटू पुत्र गंगा सिंह रोजाना की तरह काम खत्म करके वापस लौट रहा था, जैसे ही वह बीएससी कॉलेज के पास पहुंचा, वहां घात लगाए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया. बाइक सवार बिट्टू को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा. बदमाशों ने थप्पड़, लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पिंटू को बुरी तरह पीटा. बिट्टू बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया. 

थोड़ी देर बाद कुछ राहगीरों की नजर घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना का वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही बिट्टू अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव में प्रवेश करता है, दो युवक उसकी बाइक के पास आते हैं और बाइक की चाबी निकालकर फेंक देते हैं और इसके बाद उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर देते हैं. इसके बाद कुछ और युवक वहां आते हैं और लाठी से पिंटू पर हमला कर देते हैं.

मुकदमा दर्ज

घायल युवक और उसके परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

पूछताछ में पीड़ित युवक पिंटू ने बताया कि वह काम से अपने गांव वापस लौट रहा था तभी तीन से चार लड़कों ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया. पिंटू ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी.