T20 World Cup 2026

उत्तर प्रदेश के IPS अधिकारियों को CM योगी ने दिया नए साल का गिफ्ट, 52 आईपीएस का हुआ प्रमोशन 

नए साल के जश्न से ठीक पहले यूपी की योगी सरकार ने अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है. उत्तर प्रदेश संवर्ग के 52 IPS का प्रमोशन कर दिया गया है.

X
Garima Singh

UP 52 IPS officers promoted : नए साल के जश्न से ठीक पहले यूपी की योगी सरकार ने अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है. उत्तर प्रदेश संवर्ग के 52 IPS का प्रमोशन कर दिया गया है.

इस लिस्ट में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा डीजी पद पर प्रमोट हुए हैं तो वहीं 2000 बैच के 3 अधिकारी प्रशांत कुमार द्वितीय, लक्ष्मी सिंह और नीलाब्जा चौधरी को एडीजी के पद पर प्रमोशन हुआ है.

2000, 2007, 2011, 2012 और 2021 बैच के IPS अधिकारियों का प्रमोशन

विभागीय प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में 2000, 2007, 2011, 2012 और 2021 बैच के IPS अधिकारियों के प्रमोशन को स्वीकृति दी गई है। इस बैठक में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार, एसीएस गृह दीपक कुमार और प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज मौजूद थे। साल 2007 बैच के 9 अधिकारी, जिसमें अमित पाठक, रवि शंकर छवि, जोगिंदर कुमार, विनोद कुमार सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रकाश सिंह, भारती सिंह, और गीता सिंह आईजी पद पर प्रमोट किए गए हैं। 

2011 बैच के 25 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन 

इसी के साथ साल 2011 बैच के 25 IPS अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. जिसमें शैलेश कुमार पांडे, अभिषेक सिंह, अजय कुमार, देव रंजन वर्मा, राजेश एस, हेमंत कुटियाल, शालिनी, डी प्रदीप कुमार, स्वप्निल ममगाई, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्यकांत त्रिपाठी, विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी, आलोक प्रियदर्शी, सुनीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधा सिंह, दिनेश सिंह, कमला प्रसाद यादव, रामबदन सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, सुभाष चंद्र शाक्य, हृदयेश कुमार, तेज स्वरूप सिंह डीआईजी बने हैं.