IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

आधी रात घर बुलाया, प्लास से खींचे दांत, अवैध संबंध मामले में युवक की क्रूरता से हत्या

पीड़ित पिता ने बताया कि शनिवार की रात अनीस बैठक में सो रहा था. वह बरामदे में सो रहे थे. रात एक बजे के बाद उनके मोबाइल पर अनीस के दोस्त का फोन आया था. दोस्त ने पूछा कि अनीस कहां है. जिससे उन्होंने बैठक में जाकर देखा तो अनीस चादर ओढ़ कर लेटा हुआ था. चादर उठा कर देखा तो अनीस बुरी तरह घायल था.

Social Media
Gyanendra Sharma

UP News:  यूपी के संभल जिले में एक क्रूर हत्या का मामला सामने आया है. एक युवक की अवैध संबंध के चलते हत्या कर दी गई. उसे रात में घर बुलाकर इतना मारा गया कि मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

चंदौसी इलाके के मोहल्ला वारिसनगर की यह घटना है. अवैध संबंध के चलते आधी रात में बुलाकर अनीस की पीट-पीटकर मार दिया गया. हत्यारों ने इसके दांत तक खींच लिए. पुलिस के अनुसार, युवक मोहल्ले की ही महिला का शारीरिक शोषण करने के साथ उसे ब्लैकमेल कर रहा था. मोहल्ला वारिसनगर निवासी अनीस उर्फ समीर पुत्र मुस्तकीम अन्य जिलों में तिरपाल बेचने का काम करता था. 

पीड़ित पिता ने बताया कि शनिवार की रात अनीस बैठक में सो रहा था. वह बरामदे में सो रहे थे. रात एक बजे के बाद उनके मोबाइल पर अनीस के दोस्त का फोन आया था. दोस्त ने पूछा कि अनीस कहां है. जिससे उन्होंने बैठक में जाकर देखा तो अनीस चादर ओढ़ कर लेटा हुआ था. चादर उठा कर देखा तो अनीस बुरी तरह घायल था. मुंह से खून निकल रहा था. पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे. इसके बाद वह पुत्र को कोतवाली ले गए और वहां से सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां उपचार शुरू करने से पहले ही अनीस ने दम तोड़ दिया. 

परिजनों ने बताया कि मौत से पहले अनीस ने बताया कि पड़ोस के अशर्फी वाली गली निवासी दंपती ने उसे फोन कर बुलाया और उसकी पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि युवक के महिला से संबंध थे. पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को हिरासत में ले लिया. रविवार की सुबह एएसपी उत्तरी  राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच जानकारी ली. उन्होंने बताया कि अनीस के हत्यारोपी महिला से पिछले तीन वर्षों से अवैध संबंध थे. वह महिला को आर्थिक और शारीरिक रूप से ब्लैकमेल कर रहा था. मोहल्ले में भी दंपती की बदनामी हो रही थी. इस कारण दंपती ने मिलकर अनीस की हत्या कर दी.