IPL 2026: 27 करोड़ का कप्तान फेल, पंत पर हो रही सवालों की बौछार; बचाव में सामने आए कोच
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अभी तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है. 4 मई को एमआई से हार के बाद ऋषभ पंत पर सवालों की बौछार हो रही है. हालांकि इसी के बीच अब टीम को कोच पंत के बचाव में उतरे हैं.
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. केवल टीम का ही नहीं बल्कि टीम के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है. IPL 2026 में पंत के फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं.
न तो पंत के बल्ले से रन आ रहे हैं और टीम के परिणाम में कोई बदलाव आ रहा है. हालांकि इन सबके बावूद टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने अपने कप्तान का पुरजोर समर्थन किया है और उनकी कीमत को लेकर उन पर लगे दबाव को भी सिरे से खारिज किया है.
संघर्षों से जूझ रही LSG
लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन सबसे ज्यादा न्यूनतम है. कई खामियों के कारण टीम को लगातार हार का सामना करना पडृ रहा है. टीम ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं जिनमें टीम को महज 2 मैच में ही सफला हासिल हुई है. टीम महज 4 अंकों के साथ अंक तालिका में निचे से टॉप कर रही है.
कोच ने किया पंत का बचाव
4 मई को मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने टीम के कप्तान का बचाव करते हुए कहा कि, 'सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि पैसे का इससे कोई लेना-देना है; मुझे बिल्कुल भी नहीं लगता कि इसका इससे कोई संबंध है. मेरा मानना है कि कप्तानी एक कठिन पद है, कप्तान पर बहुत दबाव होता है, और वह यह बात जानते हैं. पंत टीम के लिए बहुत दबाव झेल रहे हैं, और हम सब की तरह, वह भी 98% समय मुस्कुराते हुए यह सब करते हैं. वह लगातार मेहनत कर रहे हैं
टीम को कर रहे निस्वार्थ सेवा
कोच ने आगे कहा कि कप्तान टीम की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं. बता दें प्लेइंग में पंत की पोजिशन को लेकर भी चर्चा हो रही है लेकिन इस विवाद पर भी पंत ने अपनी राय रखते हुए बताया कि MI के खिलाफ, उन्होंने खुद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और जोश इंग्लिस को मिशेल मार्श के साथ ओपनिंग करने के लिए प्रमोट किया, जबकि निकोलस पूरन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने चले गए. ये दर्शाता है कि पंत खुद से आगे टीम को रखते हैं.
आंकड़ों ने किया निराश
27 करोड़ में एलएसजी में शामिल हुए पंत के आंकड़े इस सीजन निराशाजनक हैं. पंत का बल्ला इस सीजन खास नहीं चला. पंत के बल्ले से अभी तक केवल एक ही अर्धशतक आया है. बता दें पंत ने इस सीजन में नौ पारियां खेली हैं जिनमें उन्होंने 24.50 की औसत और 128.30 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए हैं. उस दौरान उन्होंने 07, 68, 10, 18, 01, 43, 0, 42 और 15 रन की पारियां खेली हैं.
और पढ़ें
- 'मुझे गाली देने वाला.....' 83 रन बनाने के बाद भी सुनाई गालियां! रयान रिकेलटन ने किया खुलासा
- 'जय श्री राम...' MI स्पिनर रघु शर्मा ने पहला IPL विकेट लेने के बाद किया अनोखा सेलिब्रेशन वायरल
- DC vs CSK, pitch report: चेन्नई से बदला लेने उतरेगी डीसी, जानें कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का मिजाज और पिच रिपोर्ट