अंदर से आ रही लड़की की आवाज, छापा मारते ही खुल गया बड़ा राज, 4 लड़कों के साथ इस हालात में मिलीं 2 लड़कियां
बरेली में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर उसके काले राज खोले. स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्पा सेंटर पर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस ने छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया. यह स्पा सेंटर प्रेमनगर में था. इसकी आड़ में युवती को नौकरी देने के नाम पर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था. जो युवतियां इसका विरोध करती स्पा संचालक उन्हें कमरे में बंद कर देता था.
सूचना मिलने पर सोमवार की देर रात स्पा सेंटर पर छापा पड़ा तो अंदर का नजारा देख पुलिसवालों के भी होश उड़ गए. छापे के दौरान चार युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ीं गई. पुलिस ने स्पा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ऐसे खुला स्पा सेंटर का काला राज
एक युवती को झांसा देकर स्पा संचालक मोनी चौधरी ने अपने स्पा सेंटर पर बुलाया था. यहां पहुंचने पर उसने युवती को अन्य महिलाओं के साथ मिलकर कमरे के अंदर बंद कर दिया और उसपर देह व्यापार करने का दबाव मनाया गया.
अपने आपको बचाने के लिए युवती ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग आ गए. और किसी ने 112 नंबर पर कॉल करके इसकी सूचना दे दी. इसके बाद वहां तुरंत पुलिस पुहंची. पहुंचने पर जब पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर की असलियत सामने आई.
नौकरी के नाम पर लड़कियों को झांसा देता है स्पा सेंटर का मालिक
पूछताछ में युवती ने बताया कि मोनी चौधरी ने नौकरी का झांसा देकर 15 फरवरी की सुबह स्पा सेंटर पर बुलाया इसके बाद पैसों का लालच देकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने लगा. इसी तरह मोनी चौधरी भोली भाली लड़कियों को नौकरी का लालच देकर उन्हें देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता है.