T20 World Cup 2026

बागपत में श्रद्धालुओं के ऊपर गिरा 65 फीट ऊंचा मंच, 5 लोगों की मौत; CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. मंगलवार सुबह बड़ौत के श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच ढह गया. इसमें 80 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Twitter
Princy Sharma

Baghpat Stage Collapsed Nirvana Mahotsav: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार की सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान बागपत के बड़ौत शहर के गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां मान स्तंभ के पास बनाया गया 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच अचानक ढह गया, जिससे 80 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे दब गए और कई लोग घायल हो गए और 5 लोग घायल हैं. 

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालु भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. मंच की सीढ़ियां कमजोर होने के कारण अचानक टूट गईं, जिससे मंच का बड़ा हिस्सा गिर गया. इस हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया. घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

CM योगी ने जताया दुख

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की स्थिति का जायजा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने घायलों को समुचित इलाज देने का आदेश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.