बेटी की शादी से 12 दिन पहले दामाद के साथ हुई थी फरार, अब उसे भी छोड़ जीजा के साथ भागी महिला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का वह मामला फिर से चर्चे में है, जिसमें एक महिला अपने दामाद के साथ भाग गई थी. इस बार वही महिला दामाद को छोड़ जीजा के साथ भाग गई.
अलीगढ़ की उस सास की कहानी पिछले साल खूब सुर्खियां बटोरी जब बेटी की शादी के तैयारी के बीच वह अपने दामाद के साथ फरार हो गई. एक बार फिर उसी महिला से जुड़ा नया मामला सामने आया है. जिसमें इस बार महिला दामाद को छोड़कर अपने जीजा के साथ भाग गई.
बिहार और यूपी से जुड़ा मामला इस समय चर्चे में हैं. पिछले साल बेटी की शादी से पहले मां अपने दामाद के साथ नकद और जेवर लेकर भाग गई थी. अब उसी महिला ने एक बार फिर उस कहानी को दोहराया है लेकिन इस बार मुख्य किरदार में जीजा है.
क्या है पूरा मामला?
अलीगढ़ की एक महिला 2025 में अपनी बेटी की शादी तय की थी. घर में शादी की तैयारी शुरू हो चुकी थी, हालांकि इससे ठीक 12 दिन पहले ऐसा कुछ हुआ कि पूरा परिवार दंग रह गया. लड़की की मां अपने ही दामाद राहुल के साथ भाग गई. वहीं पति का कहना था कि महिला घंटों अपने दामाद से फोन पर बात करती थी, हालांकि शुरुआत में सभी को यही लगा कि वह शादी की तैयारी के सिलसिले में बात कर रही है. लेकिन बाद में लोगों का शक बढ़ता चला गया.
महिला अपने दामाद के साथ भाग कर मुजफ्फरपुर पहुंचे. वहां से दोनों नेपाल भागने की योजना बना रहे थे, तभी राहुल ने अपने फोन पर खबर देख वापस लौटने का फैसला लिया. दोनों ने यूपी पहुंच कर सरेंडर कर दिया. इस दौरान महिला ने अपने पति पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी.
पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की शिकायत?
राहुल और महिला पिछले नौ महीनों से साथ रह रहे थे. इस कहानी में नया ट्विस्ट तब आया जब एक बार फिर महिला राहुल को छोड़कर अपने जीजा के साथ फरार हो गई. राहुल का कहना है कि महिला अपने साथ दो लाख रुपये और जेवर भी लेकर फरार हुई है.
महिला के भागने के बाद राहुल ने इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि जिसके लिए मैं अपने समाज से अलग हुआ वह मुझे छोड़कर भाग गई. हालांकि जब राहुल इस मामले की शिकायत के लिए अलीगढ़ पहुंचा तब थानेदार ने इसे दर्ज करने से मना कर दिया. अधिकारी ने इसे बिहार का मामला बताते हुए इसे वहीं दर्ज करवाने की हिदायत दी.