menu-icon
India Daily

यूपी में सास-दामाद के बाद अब होने वाली बहू के साथ फरार हुआ ससुर, 6 बच्चों के बाप का बेटे की मंगेतर पर आया दिल

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ससुर ने अपनी होने वाली बहू को भगाकर उससे निकाह कर लिया.

garima
Edited By: Garima Singh
यूपी में सास-दामाद के बाद अब होने वाली बहू के साथ फरार हुआ ससुर, 6 बच्चों के बाप का बेटे की मंगेतर पर आया दिल
Courtesy: X

Father-in-law ran away with daughter-in-law: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ससुर ने अपनी होने वाली बहू को भगाकर उससे निकाह कर लिया. यह घटना रामपुर के बांसनगली गांव की है, जहां शकील नाम के व्यक्ति ने ये कांड किया.ये खबर देखते ही देखते पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. 

बांसनगली गांव के निवासी शकील के छह बच्चे हैं. आरोप है कि शकील ने पहले अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता खेमपुर गांव की एक लड़की से तय किया. इस रिश्ते पर परिवार वालों ने आपत्ति जताई, लेकिन शकील ने पत्नी और बच्चों को डराने-धमकाने और मारपीट करके उन्हें चुप करा दिया. शकील की पत्नी ने बताया, “शादी तय होने के बाद मेरे पति होने वाली बहू से फोन पर घंटों बात करते थे. वीडियो कॉल भी चलती रहती थी. जब हमने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.''

बेटे ने रिश्ते से किया था इनकार

शकील की पत्नी ने आगे बताया कि उन्होंने कई बार शकील और होने वाली बहू को संदिग्ध हालत में देखा था. परिवार ने इसका विरोध किया, लेकिन शकील ने उनकी एक न सुनी. उनके बेटे ने भी इस रिश्ते से इनकार कर दिया था. बेटे ने कहा, “मैं अपने पिता की हरकतों से बहुत शर्मिंदा हूं. मैं नाबालिग हूं और शादी नहीं करूँगा.” इसके बाद शकील ने एक दिन घर से 2 लाख रुपये नकद और डेढ़ तोला सोना लेकर होने वाली बहू के साथ फरार हो गए.

परिवार की मिलीभगत का आरोप

शकील की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस निकाह में लड़की के माता-पिता ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई और शकील के माता-पिता ने भी इस कृत्य में उनका साथ दिया. पत्नी ने कहा, “मेरे मायके में कोई नहीं है जो मेरी मदद कर सके. मैं अब इंसाफ की गुहार लगा रही हूं.'' यह मामला अब स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा है. शकील की पत्नी ने कठोर कार्रवाई की मांग की है.