IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

शर्मसार कर देने वाली घटना, खेत में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ 9 युवकों ने किया गैंगरेप!

राजस्थान के झालावाड़ में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां शादी में गई एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया. यह घटना तब हुई जब लड़की अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थी. 

social media
Antima Pal

Rajasthan News: हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. जी हां राजस्थान के झालावाड़ में  शादी में गई एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया. यह घटना तब हुई जब लड़की अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थी. इस घटना के बाद बेबस लड़की अपने 11वीं के पेपर देने से भी मना कर रही थी लेकिन अपने मां-बाप के समझाने के बाद उसने एग्जाम दिया. 

खेत में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ 9 युवकों ने किया गैंगरेप! 

बता दें कि इस मामले में सभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि 17 साल की लड़की ने इस मामले में अपना बयान दर्ज करने से पहले 11वीं क्लास के पेपर दिए हैं. इस मामले में जिन 9 लड़कों ने लड़की का रेप किया है उसमें एक नाबालिग भी है. सभी आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताते चलें कि यह घटना मंगलवार रात को हुई है.

सुनसान जगह पर दिया वारदात को अंजाम

इन आरोपियों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब यह लड़की खेत में शौच करने के लिए गई हुई थी. इन आरोपियों ने लड़की खेत में अकेला देख उसे पकड़ लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गए. इसके बाद सभी आरोपियों ने 17 साल की नाबालिग के साथ दरिदंगी की.

9 लोगों में 1 आरोपी है नाबालिग

इस मामले में DSP बृजेश कुमार ने कहा कि पीड़िता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इसी के साथ आरोपियों की पहचान कर सभी को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है.