West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

ट्रेन ने पुल पर पकड़ी रफ्तार और नीचे निकल गई जमीन, रेलपुल का ये डरावना वीडियो देख निकल जाएगी चीख!

पंजाब के पठानकोट जिले के डांगूचक्की खड्डू इलाके में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दिल्ली और जम्मू को जोड़ने वाले मुख्य रेल मार्ग पर स्थित पुल का एक हिस्सा ट्रेन गुजरते समय अचानक जमीन में समा गया.

Yogita Tyagi

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. पंजाब के पठानकोट जिले के डांगूचक्की खड्डू इलाके में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दिल्ली और जम्मू को जोड़ने वाले मुख्य रेल मार्ग पर स्थित पुल का एक हिस्सा ट्रेन गुजरते समय अचानक जमीन में समा गया. इस दौरान पुल से एक यात्री ट्रेन गुजर रही थी, और पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जो बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला है.

देखने वालों के मुताबिक, घटना के वक्त जैसे ही ट्रेन पुल से गुजर रही थी, नीचे के एक जॉइंट का हिस्सा अचानक दरक गया और मिट्टी खिसकने लगी. हालांकि गनीमत रही कि पुल पूरी तरह नहीं टूटा और ट्रेन सुरक्षित आगे निकल गई. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इससे रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.

यह पुल बेहद जरुरी 

यह पुल बेहद जरुरी माना जाता है क्योंकि इसी रूट से शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाईस्पीड ट्रेनें भी गुजरती हैं। अगर यह हादसा इन ट्रेनों में से किसी के दौरान हुआ होता, तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी.

भारी बारिश के जमीन कमजोर हुई 

रेलवे अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया है और पुल का निरीक्षण जारी है. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि भारी बारिश के कारण पुल के नीचे की जमीन कमजोर हो गई थी, जिससे यह खिसकाव हुआ. रेलवे ने एहतियातन इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है और कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है. वहीं, इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.