पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास को उड़ाने की मिली धमकी

बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास को बम से उड़ाने की एक नई धमकी दी गई. BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी एक ई-मेल के जरिए बम हमले की धमकी मिली.

Pinterest
Shilpa Srivastava

चंडीगढ़: पंजाब में आतंकी हमलों की आशंका बढ़ती जा रही है. ऐसे में पुलिस मोड अलर्ट पर है. आज एक बार फिर से पंजाब में बम ब्लास्ट का ईमेल आया है. खबरों के अनुसार, पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके अलावा पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. कहा जा रहा है कि यह बम धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. इस मेल में पंजाब स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर और दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर का भी जिक्र है. 

पहले भी मिली है बम की धमकी:

इससे पहले एक बार पंजाब में दो जगह धमाके हुए थे. पहला धमाका जालंधर में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर हुआ. वहीं, दूसरा धमाका अमृतसर के खासा इलाके में सेना की छावनी के पास हुआ. इन दोनों धमाकों में कुछ ही घंटों का फर्क था. 

बता दें कि जालंधर में रात करीब 8 बजे और अमृतसर में रात करीब 11 बजे दूसरा धमाका हुआ. दोनों घटनाओं में किसी को चोट नहीं आई है. सिर्फ यही नहीं, इससे पहले 27 अप्रैल को पटियाला के शंभू इलाके में भी धमाका हुआ था. वहां पर मालगाड़ी की रेल पटरी पर ब्लास्ट हुआ. पुलिस ने इस मामले की जांच की. इससे पता चला था कि इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ था. इस मामले में आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. ये लोग खालिस्तान समर्थक बताए जा रहे हैं. इस इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और ईमेल के सोर्च की जांच शुरू कर दी गई है. सीएम ऑफिस और बीजेपी दफ्तरों के आसपास सुरक्षा घेर और ज्यादा मजबूत कर दिया गया है.

स्कूलों को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई. पंजाब को बम की धमकी मिलना आम बात हो गई है. पिछले दिनों पंजाब में प्राइवेट स्कूल को धमकी मिली थी. 7 मई को एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. यह धनकी ईमेल के माध्यम से बीएमसी चौक स्थित स्कूल को मिली थी जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया था.