IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'वे गद्दार हैं...उन्हें बीजेपी में भी कुछ नहीं मिलेगा', 7 आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

@BhagwantMann
Sagar Bhardwaj

शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया. यही नहीं राघव ने कहा कि उनके साथ 6 अन्य आप सांसद भी उनके साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं जिनमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी शामिल हैं.

इन सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पंजाब के लोगों को ठगा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शरद पवार,  शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पार्टियों से साथ भी यही मशीन का इस्तेमाल किया था. बीजेपी का पंजाब में कोई आधार नहीं है.

चड्ढा ने 6 अन्य सांसदों के नाम गिनाते हुए कहा कि इन सभी ने इस्तीफे आदि की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने बीजेपी में विलय करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुल 10 राज्यसभा सांसद हैं जिनमें से 2/3 से ज्यादा उनके साथ हैं.