T20 World Cup 2026

'SDM बेटी से फोन पर करता है गंदी बातें...', कलेक्टर के पास फरियाद लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार, CM ने उतारा आशिक मिजाजी का भूत

मामला तब उजागर हुआ जब मंगलवार को मुरैना कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान पीड़ित परिवार ने कलेक्टर अंकित अस्थाना के समक्ष अपनी व्यथा रखी. परिवार ने आरोप लगाया कि एसडीएम अरविंद माहौर ने न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि एक युवती से फोन पर आपत्तिजनक बातें भी कीं.

Social Media
Gyanendra Sharma

Madhya pradesh: मध्य प्रदेश में एसडीएम एक परिवार को प्रताड़ित करता था. वह मां और बेटी को कॉल कर के गंदी बातें करता था. आरोप लगने के बाद सीएम मोहन यादव ने उसे सस्पेंड करने का आदेश दिया है. सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर मुरैना के सबलगढ़ एसडीएम को सस्पेंड करने का आदेश दिया है. 

मामला तब उजागर हुआ जब मंगलवार को मुरैना कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान पीड़ित परिवार ने कलेक्टर अंकित अस्थाना के समक्ष अपनी व्यथा रखी. परिवार ने आरोप लगाया कि एसडीएम अरविंद माहौर ने न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि एक युवती से फोन पर आपत्तिजनक बातें भी कीं. महिला और उसके पति ने बताया कि एसडीएम ने उनकी बेटी का मोबाइल नंबर पता कर लिया था. पिछले एक साल से देर रात फोन कर गलत बातें करता है. जब उनकी बेटी ने फोन उठाना बंद कर दिया परिवार के लोगों को धमकाने लगा.

तेरी बेटी और तेरी भाभी में बहुत गर्मी...

महिला के देवर की दुकान पर पहुंचकर धमकी दी. एसडीएम ने कहा कि कि तेरी बेटी और तेरी भाभी में बहुत गर्मी है, झूठे केस में फंसा दूंगा. मुझसे बड़ा कोई अधिकारी नहीं है. मजबूर होकर महिला ने कलेक्टर से न्याय की गुहार  लगाई. महिला ने जनसुनवाई में शिकायत के साथ एक वीडियो भी कलेक्टर को सौंपा है. वीडियो में एसडीएम अभद्र भाषा में बात करते दिख रहा है.

सीएम ने लिया एक्शन

वीडियो में वह देवर से पूछ रहा है कि तेरी भाभी कहां की है? इसके बाद कई आपत्तिजनक बातें कहीं. अब इस मामले में सीएम ने एक्शन लिया है. मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर मुरैना के सबलगढ़ एसडीएम को निलंबित करने के आदेश दिए हैं. एसडीएम अरविंद माहौर युवती से फोन पर गंदी बातें करता था. सीएम ने कमिश्नर को माहौर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं.