T20 World Cup 2026

Independence Day:15 अगस्त पर लगे 26 जनवरी के नारे, कर्मचारियों का वीडियो देखकर सिर पकड़ लेंगे

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चित्रकूट के पहाड़ी विकास खंड कार्यालय में आयोजित समारोह में एक हैरान करने वाली घटना घटी. यहां एक कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने '26 जनवरी अमर रहे' के नारे लगाए.

x
Garima Singh

Chitrakoot Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चित्रकूट के पहाड़ी विकास खंड कार्यालय में आयोजित समारोह में एक हैरान करने वाली घटना घटी. यहां एक कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने '26 जनवरी अमर रहे' के नारे लगाए. जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग इस पर जमकर मज़े ले रहे हैं. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

इवायरल वीडियो में कर्मचारी और अधिकारी '26 जनवरी अमर रहे' के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं. कार्यक्रम में पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. कुछ लोग इसे हास्यास्पद मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे गंभीर चूक के रूप में देख रहे हैं.

समाजवादी पार्टी ने साधा निशाना

इस पूरी घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अनुज यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "भाजपा नेताओं को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस का अंतर भी नहीं पता." उन्होंने पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "उन्हें पहले पढ़ाई करनी चाहिए." यादव की इस टिप्पणी ने इस घटना को और अधिक चर्चा में ला दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है.

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई चूक

15 अगस्त को देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम थी, लेकिन चित्रकूट के इस समारोह में हुई यह भूल सभी के लिए मजाक का पात्र बन गई. पहाड़ी विकास खंड कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह तो था, लेकिन गलत नारे लगने से यह आयोजन विवादों में घिर गया. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं जागरूकता की कमी को दर्शाती हैं और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.