कर्नाटक न्यूज: मौत का खेल बनी सांडों की परेड, बेकाबू होने पर भीड़ में घुसे; चार लोगों की मौत
कर्नाटक के हावेरी जिले में दिवाली के दौरान पारंपरिक बुल परेड में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कुछ बैल घबराकर भीड़ में घुस गए. एसपी यशोदा वंतागोडी ने आयोजकों और बैलों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की.
कर्नाटक: हावेरी जिले में दिवाली सेलिब्रेशन के हिस्से के तौर पर पारंपरिक बुल परेड निकाली गई थी. इस दौरान खौफनाक हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की जान चली गई. बता दें, यह लोकल फेस्टिवल है जिसमें खूबसूरती से सजे हुए बैलों को मंदिरों में ले जाया जाता है. हालांकि, इस साल का सेलिब्रेशन तब दुखद हो गया जब कुछ बैल डर गए और भीड़ में भाग गए.
सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) यशोदा वंतागोडी ने कन्फर्म किया कि इवेंट ऑर्गनाइजर और एक्सीडेंट में शामिल बैलों के मालिकों, दोनों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं. उन्होंने बताया, 'परेड के दौरान बैलों को भागने के लिए उकसाया गया जिससे लोगों में घबराहट फैल गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और हमने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.'
घटना को लेकर केस दर्ज
पीड़ितों में से एक, 40 साल के श्रीकांत कोनानाकेरी की गुरुवार को हनागल तालुक के यालावट्टी गांव में इवेंट से घर लौटते समय एक बैल के हमले में मौत हो गई. उन्हें हुबली के KIMS हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी चोटों की वजह से उनकी जान नहीं बच पाई. हनागल पुलिस ने इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है.
बुल परेड फेस्टिवल में कई लोगों की मौत
इससे पहले, बुधवार को तीन और लोग हावेरी शहर के चंद्रशेखर कोडिहल्ली, देवीहोसुरु गांव के घनीसबऔर तिलवल्ली के भरत भी दिवाली और उसके अगले दिन इसी तरह के हादसों में मारे गए थे. चार मौतों के बाद, हावेरी पुलिस ने डिटेल में जांच शुरू की. हावेरी टाउन, रूरल, अदुर और हनागल पुलिस स्टेशनों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं.
जानवरों का होगा हेल्थ चेकअप
SP वंटागोडी ने कहा कि अधिकारी अब यह जांच कर रहे हैं कि क्या ऑर्गनाइजर के पास इवेंट के लिए ऑफिशियल परमिशन थी, क्या सेफ्टी के इंतजाम किए गए थे और क्या बैलों के साथ किसी भी तरह से बुरा बर्ताव किया गया था या उन्हें उकसाया गया था. पुलिस ने जानवरों के डॉक्टर से भी टेस्ट करवाने को कहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि परेड से पहले बैलों को और गुस्सैल बनाने के लिए कोई ड्रग्स या इंजेक्शन तो नहीं दिए गए थे. उन्होंने आगे चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे इवेंट्स में सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा.