US Israel Iran War

रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस क्रैश में सभी 7 लोगों की मौत, रांची से दिल्ली जा रहा था प्लेन

रांची से दिल्ली जा रहा एक मेडिकल चार्टर्ड प्लेन सोमवार को झारखंड में चतरा के पास सिमरिया में क्रैश हो गया. प्लेन में एक मरीज समेत सात लोग सवार थे. इन सभी की मौत हो गई है.

X
Ashutosh Rai

Jharkhand News: रांची से दिल्ली जा रहा एक मेडिकल चार्टर्ड प्लेन सोमवार को झारखंड में चतरा के पास सिमरिया में क्रैश हो गया. प्लेन में एक मरीज समेत सात लोग सवार थे. इन सभी की मौत हो गई है. दिल्ली की रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का प्लेन बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L शाम 7:07 बजे रांची से निकला था. प्लेन में मरीज के अलावा, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट, एक पायलट इन कमांड और एक को-पायलट थे. इसमें एक मरीज था, जिसकी 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है. वह जलने से घायल था. उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था.

शाम 7:34 पर टूटा कनेक्शन

एयरक्राफ्ट रांची से दिल्ली के लिए मेडिकल इवैक्युएशन फ्लाइट चला रहा था. एयरक्राफ्ट ने रांची से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी. क्रैश चतरा जिले के एक जंगली इलाके में हुआ, जब एयरक्राफ्ट दिल्ली जा रहा था. एयरक्राफ्ट ने निकलने के बाद कोलकाता से कॉन्टैक्ट कर लिया था, लेकिन शाम 7:34 बजे वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में कोलकाता से इसका कम्युनिकेशन और रडार कॉन्टैक्ट टूट गया. दिल्ली पहुंचने का अनुमानित समय रात 10 बजे था. एयरक्राफ्ट फ्लाइट लेवल 140 (F140) पर था और उसने फ्लाइट प्लान लेवल F180 के लिए रिक्वेस्ट की थी.