menu-icon
India Daily

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, चेक करें हेल्थ अपडेट

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब होने के चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Shilpa Shrivastava
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, चेक करें हेल्थ अपडेट
Courtesy: Pinterest

गुरुग्राम: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब होने के चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार, कुछ मेडिकल प्रोसीजर्स के लिए उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में सोनिया गांधी को सिस्टमिक इन्फेक्शन के चलते सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया था. 

बता दें कि जनवरी 2026 से अब तक सोनिया गांधी को तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को एक छोटी-सी सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था. कुछ देर पहले तक उनके मेडिकल टेस्ट चल रहे थे. 

सोनिया गांधी लौट आई घर: जयराम रमेश 

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए कहा, “कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मेदांता अस्पताल में नियमित मेडिकल चेकअप करवाया और अब वह घर लौट आई हैं.”

पहले भी सर गंगा राम अस्पताल में हुईं थी एडमिट:

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी का सिस्टमिक इन्फेक्शन को लेकर इलाज चल रहा था. उन्हें जो एंटीबायोटिक दवाएं दी गई थीं उन पर उसका अच्छा असर हुई है. इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि सिस्टमिक इन्फेक्शन तब होता है जब बैक्टीरिया जैसे रोगाणु खून में प्रवेश कर जाते हैं और शरीर के किसी एक हिस्से तक सीमित रहने के बजाय पूरे शरीर में फैल जाते हैं.

इस दौरान सोनिया गांधी को कुछ समय तक अस्पताल में रखा गया था. वे समय-समय पर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाती रहती थीं. खबरों के अनुसार, उन्हें खांसी की पुरानी समस्या है. 

सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट:

कुछ महीने पहले यानी फरवरी में सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या हुई थी, जिसके चलते इन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, पेट से जुड़ी शिकायतों के चलते ही 15 जून को सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इन्हें 4 दिन तक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया था. इससे पहले 7 जून को भी सोनिया गांधी शिमला में स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गई थीं.