मॉडल के सामने बीच सड़क पर मास्टरबेट करने वाला गिरफ्तार, 14 लाख का है पैकेज

अभिषेक ने इससे पहले जेएमडी बिल्डिंग में काम करने वाली एक युवती से भी छेड़छाड़ की थी. पुलिस इस मामले में आरोपी को नामजद करने की भी तैयारी कर रही है.

Sagar Bhardwaj

गुरुग्राम में मॉडल के सामने सरेआम मास्टरबेट करने शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हरियाणा के करनाल का निवासी है. पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की. हैरानी की बात ये है कि आरोपी एमटेक पास है और एक प्राइवेट कंपनी में 14 लाख के पैकेज पर काम करता है.

शादीशुदा है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. एक साल से वह गुरुग्राम के सेक्टर-11 में रह रहा था.

मास्क की वजह से था बेखौफ

पुलिस ने बताया कि वारदात के समय आरोपी अभिषेक ने मास्क पहने हुए था. इस कृत्य के बाद वह नौकरी पर भी जाने लगा क्योंकि वह मास्क लगाने के कारण बेखौफ था. उसे लगा कि वह पकड़ा नहीं जाएगा  लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल कर उसे दबोच  लिया.

एक युवती से भी की थी छेड़छाड़

अभिषेक ने इससे पहले जेएमडी बिल्डिंग में काम करने वाली एक युवती से भी छेड़छाड़ की थी. पुलिस इस मामले में आरोपी को नामजद करने की भी तैयारी कर रही है.