नई दिल्ली: आईआईटी दिल्ली के प्रतिष्ठित कैंपस की एक रात ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब घड़ी रात के तीन बजाती है, तो कैंपस एक अलग ही रूप ले लेता है. जहां दिन में पढ़ाई और रिसर्च का माहौल होता है, वहीं रात के सन्नाटे में यहां की सड़कों पर कुछ और ही कहानी लिखी जाती है.
वायरल वीडियो को बनाने वाले ने कहा, 'रात तीन बजे आईआईटी दिल्ली में कुछ अजीब लेकिन मजेदार नजारे देखने को मिलते हैं. कोई मॉडलिंग करता दिखता है, कोई कंबल ओढ़े घूम रहा होता है, तो कुछ चाय की तलाश में निकल पड़ते हैं.' वीडियो में छात्र खाली सड़कों पर टहलते, हंसते और फोटो खिंचवाते दिखाई देते हैं. कुछ ने मजाक में कहा कि यह वक्त 'आईआईटी का असली पीक टाइम' होता है.
वीडियो में यह भी दिखाया गया कि सर्दियों में भी दिल्ली का AQI 300 के पार है. कुछ छात्र मजाक करते हैं कि पढ़ाई के साथ-साथ अब 'सांस लेना भी एक चुनौती' बन गया है. इसके बावजूद कैंपस की ऊर्जा कम नहीं होती. हर चेहरे पर वही 'आईआईटी वाला जोश' नजर आता है.
यहां देखें वीडियो
वीडियो पर हजारों कमेंट आए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये तो हमारे हॉस्टल वाले दिन याद दिला दिए, रात में घूमने की अपनी ही फील थी.' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'कंबल ओढ़े घूमते लड़के ऐसे लग रहे हैं जैसे मिशन पर निकले बरीटो.' किसी ने कहा, '3 बजे की चाय की तलब तो हर छात्र की आत्मा का हिस्सा होती है.' तो वहीं कई यूजर्स ने इसे 'आईआईटी लाइफ की असली तस्वीर' बताया.
वीडियो की खासियत यह है कि यह किसी मेकअप या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं, बल्कि असली कैंपस मूमेंट्स का कलेक्शन है. छात्रों की सहज हंसी, सर्द रात का माहौल और खाली सड़कों का सुकून- इन सबने मिलकर इसे relatable बना दिया. एक यूज़र ने लिखा, 'यह वीडियो देखकर लगता है जैसे सर्दियों की खुशबू स्क्रीन से बाहर आ रही हो.' यही वजह है कि कुछ ही घंटों में यह क्लिप लाखों व्यूज पार कर गया.