T20 World Cup 2026

सड़क पर स्ट्रोक आते ही गिर गया शख्स, मदद करने के बजाए राहगीरों ने लूटा; CCTV में कैद हुआ नजारा

दिल्ली के विजय नगर इलाके में अपराध का एक नया मामला सामने आया है. जिसमें सड़क पर एक व्यक्ति को स्ट्रोक आने के बाद किसी ने उसकी मदद तो नहीं ही की, इसके बजाए उसके मोबाइल को किमती सामान चुरा लिए.

AI Grok
Shanu Sharma

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रहना कितना असुरक्षित है, इस मामले से समझा जा सकता  है. राजधानी में अपराध बढ़ रहे हैं, साथ में मूकदर्शकों की संख्या भी बढ़ रही है.

अपराध का एक नया मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है. जिसमें दो अज्ञात बदमाशों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ उस वक्त लूटपाट की, जब उस व्यक्ति को स्ट्रोक आ रहे थे. इस दौरान उस व्यक्ति की मदद करने के बजाए उन दो लोगों ने उसके फोन और किमती सामान चुरा लिए.

सीसीटीवी वीडियो में पूरी घटना कैद

इस मामले को लेकर दो अज्ञातों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत भी दर्ज की है. सीसीटीवी की मदद से देखा जा सकता है कि एक आदमी सड़क पर गिरा हुआ है और लगातार मदद मांग रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि वह व्यक्ति खुलकर सांसे भी नहीं पा रहा है, उसको तड़पते हुए देखा जा रहा है. इसी दौरान उसके पास दो लोग अपने बाइक से आते हैं और उसका मोबाइल छीनकर ले जाते हैं. हालांकि वीडियो में कितने सच्चाई है, इसकी पुष्टि इंडिया डेली नहीं करता है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस मामले में व्यक्ति को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण, उसे नहीं बचाया जा सका. हालांकि वह व्यक्ति कौन है इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. 

पुलिस ने दी जानकारी 

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति शुरू में वहां से निकल गए और फिर आरोपी के पास वापस आए. इसके बाद उन्होंने पीड़ित की जेबों में और कीमती सामान ढूंढने की कोशिश की. लेकिन जब उन्हें पता चला की उनकी हरकतें CCTV कैमरे में कैद हो रही है तो वे वहां से भाग निकले अगले 20 मिनट तक किसी ने भी मदद नहीं की. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं आगे की जांच के लिए और भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. 

दिल्ली में सुरक्षा एक बहुत बड़ा सवाल बन चुका है. अभी सामने आ रहे एक रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली से लोग गायब हो रहे हैं. जिसमें से ज्यादातर महिलाएं है. इन मामलों को देखकर देश की राजधानी की सुरक्षा पर कई सवाल उठ रहे हैं.