Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

दिल्ली-एनसीआर में 14 से 16 अगस्त तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, यहां पढ़ें डिटेल

दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते लगातार दो दिन शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और जन्माष्टमी (16 अगस्त) पर सभी शराब की दुकानें, बार, रेस्तरां, होटल और क्लब बंद रहेंगे. यह आदेश दिल्ली आबकारी विभाग ने दिल्ली आबकारी नियम 2010 के तहत जारी किया है. हालांकि, 1-15/L-15F लाइसेंस प्राप्त होटलों में रूम सर्विस के जरिए शराब परोसने की अनुमति रहेगी.

WEB
Kuldeep Sharma

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस हफ्ते शराब की खरीदारी पहले से प्लान करनी होगी, क्योंकि 15 और 16 अगस्त को लगातार दो दिन शराब की दुकानें और बार बंद रहेंगे. सरकार का यह फैसला सुरक्षा और धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था भी सख्त की गई है.

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी में सभी रिटेल शराब की दुकानें, बार, रेस्तरां, होटल और क्लब बंद रहेंगे. यह आदेश दिल्ली आबकारी नियम 2010 के तहत लागू किया गया है. इस दौरान किसी भी तरह की शराब की बिक्री पर पाबंदी होगी.

कुछ होटलों में मिलेगी रूम सर्विस

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पाबंदी उन होटलों पर लागू नहीं होगी जिनके पास 1-15/L-15F लाइसेंस है. यह लाइसेंस स्टार-कैटेगरी होटलों को दिया जाता है, जिन्हें पर्यटन मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होती है. ऐसे होटल अपने ग्राहकों को रूम सर्विस के जरिए शराब परोस सकते हैं.

हर साल तय होते हैं ये ड्राई डे

दिल्ली में हर साल कुछ खास मौकों पर ड्राई डे तय किए जाते हैं. इनमें 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और जन्माष्टमी जैसे अवसर शामिल हैं. इस दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहती है, ताकि सामाजिक और धार्मिक वातावरण शांतिपूर्ण बना रहे.

ट्रैफिक पर भी सख्ती

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से संबोधन के दौरान सुरक्षा के लिए कई रास्तों पर यातायात रोका जाएगा. 13 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान इन व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं पर 10 अगस्त की रात 10 बजे से वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है, जो 15 अगस्त के कार्यक्रम खत्म होने तक जारी रहेगी.