दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर बॉर्डर टोल प्लाजा पर एक्सीडेंट, एक कार के ट्रक से टकराने से दो लोगों की मौत
गाजीपुर बॉर्डर टोल प्लाजा के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई है, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. इससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया.
ANI X
गाजीपुर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मौजूद गाजीपुर बॉर्डर टोल प्लाजा के पास भयंकर एक्सीडेंट हुआ है. इसमें एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई है, जिससे दो लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस में गाजीपुर के पास भारी ट्रैफिक जाम लग गया. राहत और बचाव का काम जारी है.
एक्सीडेंट का पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि यह टक्कर सुबह करीब 7 बजे हाईवे पर गाजीपुर टोल प्लाजा के पास हुई. इश दौरान कार में 5 लोग सवार थे. हादसे में गाड़ी में फंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया.
खबर अपडेट हो रही है...
और पढ़ें
- दिल्ली: पीरागढ़ी मर्डर मिस्ट्री का कातिल निकला मौलाना कमरुद्दीन, धनवर्षा का झांसा देकर वसूले लाखों और फिर किया ये नापाक काम
- टी-20 वर्ल्ड कप के लिए DMRC की खास तैयारी, भारत-नामीबिया मैच के लिए देर रात तक दौड़ेगी मेट्रो; जानें पूरी टाइमिंग
- चार महीने से बेरोजगार था पति, पॉकेट मनी से पत्नी को दिया गिफ्ट, देखते ही रो पड़ी वाइफ, पोस्ट शेयर कर दुनिया को बताई आपबीती