menu-icon
India Daily

बदमाशों ने सड़क पर भगा-भगा कर उतारा मौत के घाट, दिल्ली में फिल्मी स्टाइल में कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या

दिल्ली में एक फिल्मी स्टाइल मर्डर की खबर सामने आ रही है. इसमें बदमाशों ने सड़क पर भगा-भगा कर कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया. यह हत्या लूट के इरादे से बताई जा रही है.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
बदमाशों ने सड़क पर भगा-भगा कर उतारा मौत के घाट, दिल्ली में फिल्मी स्टाइल में कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या
Courtesy: X

दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है. अब तो बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह दिनदहाड़े गोलियों की बरसात कर रहे हैं. बवाना इलाके से ऐसी ही एक र्ददनाक वारदात सामने आई है. यहां एक प्लास्टिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात में तीन से चार बाइक सवार लोगों अंजाम दिया.  ताया जा रहा कि बदमाशों ने लूट के इरादे से पहले कारोबारी का पीछा किया. कारोबारी अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भागा, लेेकिन बदमाशों ने उसको दौड़ाते हुए गोलियाों से छलनी कर दिया. 

गोली लगने से हुई मौत

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बाइक सवार तीन से चार बदमाशों ने कारोबारी का पीछा किया फिर उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आशंका जताई है कि यह वारदात लूट के इरादे से की गई, जो बाद में हत्या में तब्दील हो गई. यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है. पुलिस को शक है कि यह घटना शुरू में लूट की कोशिश थी जो बाद में हत्या में बदल गई. माना जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सोमवार दोपहर को हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों की पहचान और जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. माना जा रहा है कि कारोबारी ने लूट की कोशिश का विरोध किया और पहचान या पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी.

मंगोलपुरी में छात्र की हत्या

इस बीच, बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सोमवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर 10वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र को सिर में चाकू लगने से गंभीर चोटें आईं. उन्होंने बताया कि जब पुलिस को लड़का मिला, तो चाकू अभी भी उसके सिर में फंसा हुआ था. इससे साफ हो गया है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था चरमरा गई है.