US Israel Iran War

Delhi Rain: चिलचिलाती गर्मी से दिल्लीवासियों को मिली राहत, इन इलाकों में हुई झमाझम बारिश

Delhi Rain: चिलचिलाती गर्मी से लोगों बेहाल हो गए हैं. ऐसे में दिल्लवासियों को गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई. इससे तापमान कम हुआ है जिससे मौसम ठंडा हो गया है. वसंतकुंज और चाणक्यपुरी में भारी बारिश हुई 

Pinterest
Princy Sharma

Delhi Rain: दिल्लीवासियों को आखिरकार उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है. राजधानी के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में सोमवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत का अहसास हुआ. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और 25 से 28 जून तक तेज बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बीते रविवार को हल्की बारिश के बाद तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया था. अब मौसम विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह तापमान सामान्य से कम रहेगा. हालांकि, बारिश की संभावना अब भी कम है.