RJD ने 27 नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, तेजस्वी यादव की बागियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
RJD ने 27 नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 27 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है. पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.
बागी नेताओं पर गिरी गाज
बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाकर राजद ने साफ़ सन्देश दिया है कि पार्टी संगठन अनुशासन और निष्ठा से कोई समझौता नहीं करेगा. बताया जा रहा है कि RJD ने जिन नेताओं को निष्कासित किया है, वे लंबे समय से पार्टी की आधिकारिक नीतियों के खिलाफ जाकर काम कर रहे थे.
इन नेताओं को निकाला गया पार्टी से बाहर
- गोविंदपुर से विधायक मो. कामरान
- नरपतगंज से पूर्व विधायक अनिल यादव
- चिरैया से पूर्व प्रत्याशी अक्षय लाल यादव
- चेरिया बरियारपुर से जिला प्रधान महासचिव राम रखा महतो
- भागलपुर से राज्य परिषद सदस्य अवनिश कुमार
- शेरघाटी से भगत यादव
- संदेश से मुकेश यादव
- वैशाली से जिला प्रधान महासचिव संजय राय
- दरभंगा से अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कुमार गौरव
- दरभंगा जिला महासचिव राजीव कुशवाहा
- जाले से महेश प्रसाद गुप्ता
- जाले से वकील प्रसाद यादव
- मोतिहारी से पुनम देवी गुप्ता
- मोतिहारी से किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सुबोध यादव
- सेनपुर (सारण) से प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव
- जगदीशपुर से निरज राय
- वैशाली से प्रदेश महासचिव अनिल चन्द्र कुशवाहा
- भागलपुर से जिला प्रवक्ता अजीत यादव
- भागलपुर से मोती यादव
- पूर्वी चंपारण से चिरैया प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश पासवान
- पताही प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौहान
टिकट न मिलने से नाराज नेता हुए बागी
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सरगर्मी के बीच आरजेडी में बगावत तेज होती दिख रही है. टिकट न मिलने से नाराज कई नेताओं ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कुछ ने तो खुले तौर पर विपक्षी दलों का समर्थन करने या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने का ऐलान भी कर दिया.
पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर काम करने वाले नेता हुए निष्कासित
वही, बढ़ती बगावतों पर अब आरजेडी ने सख्त रुख अपनाया है. पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि 27 नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. आरजेडी का आरोप है कि ये सभी नेता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं.
पार्टी का स्पष्ट सन्देश - बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरजेडी ने साफ किया है कि जो भी नेता संगठन की मर्यादा तोड़ेंगे, उन पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
और पढ़ें
- तेज प्रताप के समर्थन में महागठबंधन, विधानसभा चुनाव से पहले बना नया गेम प्लान
- अक्षरा सिंह ने पारंपरिक अंदाज में मनाया छठ, भोजपुरी एक्ट्रेस ने दीघा घाट पर दिया सूर्य को अर्घ्य, श्रद्धालुओं के साथ मिलकर गाए गीत; Video
- बिहार चुनाव में संवेदनशील इलाकों में बदला वोटिंग टाइम, जानें कहां-कहां एक घंटा पहले बंद होंगे बूथ