IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Rajya Sabha Election 2024: कौन हैं तेजस्वी यादव के 'प्लानर' संजय यादव, जिन्हें राज्यसभा भेज रही RJD

Rajya Sabha Election 2024: बिहार में राज्यसभा की छह खाली सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है. लालू की पार्टी ने अपने वफादारों को बड़ा इनाम दिया है.

Shiv Pujan Jha

Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी सभी पार्टियों में देखी जा रही है. कल यानी 15 फरवरी को राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है. ऐसे में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता (RJD) ने तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार और प्लानर संजय यादव को राज्यसभा के लिए नामित किया है. उनके साथ मनोज झा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है. 

इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने महासचिव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे खास और विश्वासपात्र संजय कुमार झा को पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नामित किया है. एक बयान में जद (यू) की ओर से कहा गया था कि पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए संजय कुमार झा को अपना उम्मीदवार नामित किया है.