IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

5 बदमाशों ने पटना में हॉस्पिटल में घुसकर किया मर्डर, वीडियो देखकर गैंग्स ऑफ वासेपुर भूल जाएंगे

पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. घटना ICU के कमरे नंबर 209 में हुई, जहां पांच शूटरों ने पिस्टल लहराते हुए सिर्फ 25 सेकंड में वारदात को अंजाम दे दिया. चंदन मिश्रा हत्या के मामले में आरोपी था और इलाज के लिए बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आया था. पुलिस को वारदात का CCTV फुटेज मिल गया है और अपराधियों की पहचान कर ली गई है.

web
Kuldeep Sharma

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल का है, जहां ICU में भर्ती चंदन मिश्रा को पांच बदमाशों ने घुसकर गोली मार दी. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें शूटरों को हथियारों के साथ वारदात करते साफ देखा जा सकता है.

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पांच युवक हथियारों से लैस होकर सीधे ICU के कमरे नंबर 209 में दाखिल होते हैं. चंदन मिश्रा को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं और कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर आराम से बेखौफ बाहर निकल जाते हैं. पुलिस ने घटनास्थल से 12 खाली कारतूस बरामद किए हैं. पूरी वारदात को इतनी तेजी से अंजाम दिया गया कि अस्पताल स्टाफ के कुछ समझने से पहले ही शूटर फरार हो चुके थे.

कुख्यात चंदन मिश्रा पर पहले से दर्ज थे कई केस

पुलिस के अनुसार मारा गया व्यक्ति चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और हत्या, गैंगवार समेत कई मामलों में नामजद था. वह केसरी नाम के एक व्यक्ति की हत्या का आरोपी था और उसी मामले में बेऊर जेल में बंद था. इलाज के लिए पैरोल पर बाहर आने के बाद उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस का मानना है कि यह हमला गैंगवार का हिस्सा है और शेरू गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है, जो चंदन का विरोधी गुट था.

पुलिस गार्ड समेत 12 लोगों से कर रही पूछताछ

घटना के तुरंत बाद पटना पुलिस हरकत में आ गई. SSP कार्तिक के शर्मा ने बताया कि हत्या गैंगवार का परिणाम है और इसमें शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने बताया कि CCTV फुटेज से आरोपियों की तस्वीरें साफ हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस ने अस्पताल के गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शूटर इतनी आसानी से अस्पताल के अंदर कैसे घुसे