Bihar Cabinet Expension: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार, 7 विधायकों को बनाया गया मंत्री
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. आज बिहार की कैबिनेट में शात नए मंत्री शामिल होंगे. कैबिनेट विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. आज बिहार की कैबिनेट में शात नए मंत्री शामिल होंगे. कैबिनेट विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिन सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीबेश कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं. इस मंत्रीमंडल विस्तार में अलग-अलग जातियों को नेतृत्व देने की पहल की गई है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा लिया जा सकते.
243 सदस्यों वाली बिहार में 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं लेकिन वर्तमान में सीएम सहित कुल 30 मंत्री हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद 7 मंत्री पद खाली थे.
बिहार की राजनीति में जातिगत समीकरण अहम
इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव से पहले संभवत यह आखिरी कैबिनेट विस्तार है. इस विस्तार का उद्देश्य पार्टी में जातीगत समीकरणों को मजबूत करना है. बता दें कि बिहार की राजनीति में जातिगत समीकरण काफी महत्व रखते हैं.