शादी के माहौल में चीख-पुकार, तिलक से लौट रहा था परिवार; हादसे में बाप-बेटा और भाभी की उठ गई अर्थी
बिहार के एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार एक शादी से वापस लौट रहा था.
बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड से एक हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया. एक सप्ताह बाद जिस घर में शादी होनी थी, इसी घर से एक साथ कई अर्थियां उठी. हालांकि शादी को फिलहाल टाल दिया गया है. यह मामले सरसी थाना क्षेत्र का है, जिसमें एक सड़क हादसे में एक पिता-पुत्र और दुल्हन की चचेरी भाभी का निधन हो गया.
24 फरवरी को शादी की तारीख तय की गई थी. हालांकि उससे पहले तिलक समारोह के लिए चंपानागर से लोग पटना के राहिका टोला पहुंचे थे. इसी दौरान वहां से लौटने के दौरान एक हादसा हुआ और एक ही परिवार के तीन लोगों का निधन हो गया.
व्लाइंड सपॉट के कारण कुछ नहीं दिखा!
इस घटना के बाद सरकार पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि ब्लाइंड स्पॉट होने की वजह से फारबिसगंज-कुर्सेला स्टेट हाईवे पर लगातार घटनाएं हो रही है. इस इलाके में कई घुमावदार सड़क है. इसी सड़क पर एक ट्रक एवं टोटो पर टक्कर हुई. कहा जा रहा है कि इस मोड़ पर दोनों तरफ के चालकों को कुछ पता नहीं चला और व्लाइंड सपॉट के शिकार हो गए. तभी एक खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया. इस दौरान तीनों मृतकों को उनके परिवार के लोगों ने एक साथ मुखाग्नि दी. इस हादसे में दुल्हन के पिता और भाई का निधन हो गया. वहीं मां बुरी तरह घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है.
पुलिस ने दी जानकारी
फारबिसगंज-कुरसेला स्टेट हाईवे-77 पर इस ब्लाइंड स्पॉट की वजह से यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है. हालांकि इस घटना ने लोगों को रोने के लिए मजबूर कर दिया. एक ओर जहां बेटी की डोली उठाने की तैयारी की जा रही थी, तभी घर में एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई. लोगों को यह समझने तक मौका नहीं मिला की हुआ क्या है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी ले ली है और मौके का मुआयना किया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि लोगों को सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाएगा.
और पढ़ें
- भारत में फिर होगी TikTok की वापसी? सरकार की नई चाल ने बढ़ाई हलचल; यहां जानें क्या है अपडेट
- वैलेंटाइन डे के दिन शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, दूसरे दिन 45 फ़ीसदी उछाल के साथ छापे कितने करोड़?
- जयमाल से ठीक पहले पहुंची पुलिस, बारात छोड़कर भाग निकला दूल्हा; वजह जानकर चौंक जाएंगे आप