Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'उन्हें टेस्ट से संन्यास नहीं लेना चाहिए था...', रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट पर पूर्व खिलाड़ी ने दिया बयान

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इसके बाद अब योगराज सिंह का कहना है कि रोहित और विराट को अभी इस फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेना चाहिए था.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Rohit Sharma-Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया. यह खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी, क्योंकि दोनों खिलाड़ी अभी भी टेस्ट में खेलने के लिए तैयार दिख रहे थे. 

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज योगराज सिंह ने इस फैसले पर अपनी राय दी और कहा कि रोहित और विराट को टेस्ट क्रिकेट में और समय देना चाहिए था. बता दें कि इससे पहले भी वे रोहित शर्मा को फिट रहने के लिए मंत्र दे चुके थे.

अचानक लिया संन्यास

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वे सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. लेकिन टेस्ट क्रिकेट से उनका रिटायरमेंट अप्रत्याशित था. रोहित ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की कप्तानी की थी और पांचवें टेस्ट में खुद को प्लेइंग XI से बाहर रखा था. उन्होंने साफ कहा था कि वे टेस्ट से संन्यास नहीं ले रहे. दूसरी ओर, विराट ने ऑस्ट्रेलिया में एक शतक बनाया और भारत लौटने के बाद रणजी ट्रॉफी में भी खेले. दोनों इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार दिख रहे थे, लेकिन अचानक संन्यास की घोषणा ने सबको चौंका दिया.

योगराज सिंह का बयान

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज योगराज सिंह ने रोहित और विराट के इस फैसले पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में और खेलना चाहिए था ताकि वे युवा खिलाड़ियों को सही दिशा दिखा सकें. योगराज ने एक इंटरव्यू में कहा, "विराट और रोहित को टेस्ट से संन्यास नहीं लेना चाहिए था. मैंने रोहित को सलाह दी थी कि सुबह 5 बजे उठकर 20 किलोमीटर दौड़ें ताकि वे फिट रहें."

योगराज ने यह भी कहा कि दोनों दिग्गज अभी 5 साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे. उन्होंने जोर देकर कहा, "रोहित और विराट को टेस्ट में रहना चाहिए था ताकि वे नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपते. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नेतृत्व की बागडोर शुभमन गिल को फेंक दी गई है."