Year Ender 2025: मिचेल स्टार्क नंबर 1, तो सिराज-बुमराह किस स्थान पर? देखें इस साल टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साल 2025 में सबसे अधिक विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि टॉप-10 में कौन-कौन से गेंदबाज शामिल हैं.

X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में कई गेंदबाजों ने अपना दबदबा दिखाया और उन्होंने खूब विकेट चटकाए. इस साल सबसे अधिक विकेट चटकाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम शामिल है.

स्टार्क ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. तो वहीं इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं.

मिचेल स्टार्क का नाम पहले स्थान पर

स्टार्क का नाम इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. उन्होंने 11 मैचों में 55 विकेट अपने नाम किए हैं और इसी के साथ वे लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. स्टार्क ने इस दौरान 3 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया.

मोहम्मद सिराज दूसरे स्थान पर शामिल

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस साल लगातार टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक टेस्ट मैच खेले 10 मुकाबलों में 43 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ सिराज स्टार्क के बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं.

जिम्बाब्वे का नाम भी इसमें शामिल

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाद ब्लेसिंग मुजरबानी का नाम शामिल है. मुजरबानी ने 10 मैचों में खेलते हुए 42 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी के साथ वे इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज हैं.

सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम का नाम शामिल है. तैजुल ने 6 मैचों में खेलते हुए 33 विकेट अपने नाम किए हैं. तो वहीं पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का नाम शामिल है. स्टोक्स ने 9 मैचों में खेलते हुए 33 विकेट अपने नाम किए हैं.

जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल

इस लिस्ट में छठे स्थान पर आयरलैंड के युवा तेज गेंदबाज जोश टंग का नाम शामिल है. टंग ने 6 मैचों में 33 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 6 मैचों में 32 विकेट चटकाए थे.

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस लिसेट में आठवें नंबर पर शामिल हैं. बुमराह ने 8 मैचों में 31 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा 9वें नंबर पर साइमन हार्मर 30 विकेटों के साथ हैं. 10वें नंबर पर पाकिस्तान के नोमान अली मौजूद हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 30 विकेट अपने नाम किए हैं.