menu-icon
India Daily

'हम उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं...'स्टैंड्स में भावुक हुई मंगेतर प्रिया सरोज, वीडियो वायरल

LSG के खिलाफ रिंकू सिंह ने 83 रनों की नाबाद पारी खेली इसके साथ ही उन्होंने थोक के भाव में कैच भी लिए. रिंकू के इस प्रदर्शन पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज काफी खुश और भावुक नजर आईं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'हम उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं...'स्टैंड्स में भावुक हुई मंगेतर प्रिया सरोज, वीडियो वायरल
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला बीती शाम लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच देखा गया. इस में फिनिशनर रिंकू सिंह टीम के लिए संकटमोचन बनकर उभरे थे. उनकी बदौलत टीम ने सुपर ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. ये मैच रिंकू के लिए काफी खास रहा. 

रिंकू ने इस मैच में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया. उन्होंने 83 रनों की नाबाद पारी खेली इसके साथ ही थोक के भाव में कैच भी लिए. रिंकू के इस प्रदर्शन पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज काफी खुश और भावुक नजर आईं. स्टैंड्स में बैठकर वह रिंकू को सपोर्ट करती दिखी. अब सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें प्रिया रिंकू के पिता को याद करती दिखी. 

'हम आज उन्हें बहुत मिस..'- प्रिया सरोज

KKR के मैच जीतने के बाद अब सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह की मंगेतर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह रिंकू की सफलता पर खुश होती नजर आई. इसके साथ ही वह काफी भावुक भी दिखाई दीं. उन्होंने कहा कि 'हम बहुत खुश हैं. आज उन्होंने (रिंकू) हमारे फादर इन लॉ के लिए ही खेला है. आज उनको हम बहुत मिस कर रहे हैं, और ये उनके लिए ही हैं.' बता दें केकेआर के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फ्रेंचाइजी ने ये वीडियो पोस्ट किया है. 

टी20 विश्व कप के दौरान हुआ था निधन 

गौरतलब है कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन इस साल ही फरवरी में टी20 विश्व कप के दौरान हुआ था. वह लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. पिता के निधन के दौरान रिंकू टी20 विश्व कप में व्यस्त थे. 

केकेआर के लिए बने संकटमोचन

रविवार को रिंकू सिंह केकेआर के संकटमोचन साबित हुए. टीम शुरुआत में ही ताश के पत्तों की ढ़ह रही थी जिसे रिंकू ने आकर संभाला. रिंकू क्रीज पर आए थे तब टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 31 रन था. हालांकि रिंकू ने मैदान पर आकर पारी को संभालते हुए 83 रनों की नाबाद पारी खेली और 155 रनों का सम्मानजनक टारगेट खड़ा किया. 

Topics