आर्मी जवान के साथ विराट कोहली ने सेल्फी से किया मना, वायरल हुआ दिग्गज बल्लेबाज का Video
Virat Kohli: कोहली का एक वीडियो एस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी काफी आलोचना की दा रही है. दरअसल, विराट ने एक आर्मी जवान के साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया. अब कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दिग्गज बल्लेबाज को इसके लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
Virat Kohli: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान पर बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने की बड़े-बड़े रिकॉर्डस अपने नाम किए हैं लेकिन कोहली का एक वीडियो एस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी काफी आलोचना की दा रही है. दरअसल, विराट ने एक आर्मी जवान के साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया.
अब कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दिग्गज बल्लेबाज को इसके लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक आर्मी जवान के साथ सेल्फी लेने से इनकार किया तो फैंस का गुस्सा उनके ऊपर टूट पड़ा और कई लोग सचिन तेंदुलकर से सीख लेने की सलाह देने लगे.
विराट कोहली का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, सामने आये वीडियों में देखा जा सकता है कि कोहली अपने घर से निकलकर अलीबाग जा रहे थे. इस दौरान वे कार से उतरे तो वहां पर मौजूद CISF जवान ने सेल्फी लेनी चाही. हालांकि, कोहली से ऐसा करने से इनकार कर दिया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस उनको जमकर सोशल मीडिया पर लताड़ लगा रहे हैं.
बता दें कि विराट को सोशल मीडिया पर फैंस इस व्यवहार के लिए ट्रोल करते हुए नजर आए. एक फैन ने लिखा कि "कोहली को सचिन तेंदुलकर से सीखने की जरूरत है." तो वहीं एक ने इसे "कोहली की निजता सम्मान बताया." इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर और भी तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे विराट कोहली
अगर विराट की बात करें तो इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में वे खेलते हुए नजर आने वाले हैं और उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इसके अलावा खबरों की मानें तो वे रणजी ट्रॉफी में बी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.
और पढ़ें
- 'जब हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनाया गया तो मैं...,' पांड्या को कप्तानी दिए जाने पर पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव
- India vs England, 1st T20I: पहले मैच में रिंकू सिंह होंगे बाहर! जानें किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकते हैं सूर्या-गंभीर
- IND vs ENG: टी-20 में कौन किस पर है भारी? ईडन गार्डन में अब तक इंग्लैंड के खिलाफ नहीं जीता है भारत