Assembly Election 2026

भारत का माना जा रहा था अगला विराट कोहली लेकिन हो गया गुमनाम, अब फिल्म के जरिए पूरी कहानी आएगी सामने

Unmukt Chand: भारत का अगला विराट कोहली माने जाने वाले उन्मुक्त चंद पर एक फिल्म बन रही है और इसका टीजर सामने आया है. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Unmukt Chand: भारत में कई ऐसे खिलाड़ियों का उदाहरण देखने को मिला है, जहां पर वे भविष्य के सितारे दिखाई देते हैं लेकिन जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ता है. उनके लिए क्रिकेट में पहचान बनाना मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में भारत के एक और खिलाड़ी उन्मुक्त चंद का नाम शामिल है. चंद ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा था लेकिन अंत में वे गुमनामी में चले गए.

चंद ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कम उम्र में ङी अपने बल्ले से धमाल मचाया था और भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 में जीत दिलाई थी. इसके बाद से ही उनके खेलने के तरीके से भारत का अगला विराट कोहली माना जा रहा था. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और जैसे ही वे अपने करियर में आगे बढ़े, उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके और ऐसे में वे भारत को छोड़कर अमेरिका चले गए.

भारत छोड़ अमेरिका से खेला क्रिकेट

चंद को आईपीएल में भी मौका मिला लेकिन वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में लगातार फेल होने के बाद इस खिलाड़ी ने निराश होकर संयुक्त राज्य अमेरिका का रूख किया. चंद अमेरिका से क्रिकेट खेलने लगे लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में उन्हें मौका नहीं मिला और एक बार फिर से उन्हें निराशा हाथ लगी.

इसके अलावा वे मेजर लीग क्रिकेट, जो कि अमेरिका की लीग है, उसमें भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. ऐसे में उनका अब गुमनामी में चला गया था. हालांकि, अब उनके ऊपर फिल्म बन रही है, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है और इसे चंद ने खुद शेयर किया है.

डॉक्यूमेंट्री का टीजर हुआ रिलीज

इस खिलाड़ी पर बनी डॉक्यूमेंट्री इसी साल 25 सितंबर को नेटफिलिक्स पर रिलीज होने वाली है. इसका टीजर पहले ही सामने आ चुका है, जिसका नाम अनब्रोकेन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी रखा गया है.