Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'ये क्रूरता है...देश के साथ साजिश हुई', विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने से सदमे में भारत

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाएंगी. तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है. गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार विनेश फोगाट के बाहर होने से पूरा देश सदमे में है. सोशल मीडिया पर इसे भारत के साथ धोखा बताया जा रहा है.

Social Media
India Daily Live

पेरिस ओलंपिक के एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे भारत का दिल तोड़ दिया है. भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाएंगी. तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर होना पड़ा है. 50 kg की कैटेगरी में खेलती हैं. बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला. वजन ज्यादा होने के कराण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. 

भारतीय ओलिंपिक संघ ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है. आईओए ने कहा, हमें यह खबर देते हुए खेद हो रहा है कि विनेश फोगाट महिला कुश्ती के 50 किलो वर्ग से अयोग्य घोषित कर दी गई है. पूरी रात टीम के अथक प्रयासों के बावजूद सुबह उनका वजन 50 किलो से अधिक पाया गया. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने फोगाट को वजन मानदंड पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया, लेकिन उनके आग्रह को अस्वीकार कर दिया गया. 

मंगलवार को विनेश फोगाट 3 मुकाबले जीतकर ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं. विनेश फोगाट, ओलंपिक से खाली हाथ लौटेंगी. उन्हें कोई भी पदक नहीं मिलेगा. अयोग्य होने की वजह से उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं मिल पाएगा.