IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, जानिए फैंस कहां देख पाएंगे भारत के मैचों का लाइव टेलीकॉस्ट-स्ट्रीमिंग

विश्व कप शुरु होने से पहले टीमों को आपस में वॉर्म-अप मैच खेलने हैं. जिसके लिए अब वार्म-अप मैचों की पूरी सूची की पुष्टि हो गई है बता दें टूर्नामेंट से पहले 2 से 6 फरवरी तक चार शहरों में कुल 16 अभ्यास मैचों का आयोजन किया जाएगा.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप अभियान शुरु होने में केवल पांच दिनों का समय शेष रह गया है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा और इसका खिताबी मुकबाला 8 मार्च को खेला जाएगा. लेकिन टूर्नामेंट शुरु होने से पहले टीम आपस में वॉर्म-अप मैच खेलेंगी. अब वार्म-अप मैचों की पूरी सूची की पुष्टि हो गई है और 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम अफगानिस्तान 2 फरवरी को पहले वार्म-अप मुकाबले में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी. 

टूर्नामेंट शुरु होने से पहले 2 से 6 फरवरी तक चार शहरों में कुल 16 मैचों का आयोजित किए जाएंगे. अब फैंस भारत के वॉर्म अप मैच को देखने के लिए उत्साहित हैं. तो आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं कि फैंस कहां पर टीम के वॉर्म-अप मैच का लुत्फ कउठा सकते हैं. 

भारत में कहां होंगे वॉर्म अप मैच

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के तीन शहरों मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे जबकि श्रीलंका में महज एक शहर कोलंबो में ये मैच खेला जाएगा. 

वहीं बता दें कि भारत के अभ्यास मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदान, मुंबई का डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और चेन्नई का एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 

जानिए कहा फैंस कहां देंख पाएंगे भारत के अभ्यास मैच 

टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले भारत को अभ्यास मैच खेलना है, जिसके लिए फैंस उत्साहित है. तो बता दें फैंस भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अभ्यास मैच का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव उपलब्ध होगा. 

वहीं बाकि के चुनिंदा मैच जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे. जिनमें अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, यूएई बनाम इंडिया ए, कनाडा बनाम इटली, नेपाल बनाम यूएई, अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, नेपाल बनाम कनाडा, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, इटली बनाम यूएई और नामीबिया बनाम इंडिया ए शामिल हैं. मैच के मुख्य अंश आईसीसी.टीवी सहित आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर उपलब्ध होंगे.