T20 World Cup 2026

T20 WC 2024: सुपर 8 में इंग्लैंड का धमाका, WI को 8 विकेट से रौंदा, KKR के बैटर ने 87 रन ठोक फोड़ डाला

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 में सुपर 8 के मैच चल रहे हैं. दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुआ, जिसमें 2 बार की चैंपियन इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में यह मैच अपने नाम कर लिया है. सुपर 8 के लिए 8 टीमों को 2 ग्रुप में डिवाइड किया गया है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ग्रुप 2 में शामिल हैं. दोनों ने अपना एक-एक मैच खेल लिया है.

Twitter
India Daily Live

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 में अब सुपर 8 की जंग शुरू हो गई है. सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंद दिया. यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया और विंडीज को 20 ओवर में 180 रन पर रोक दिया, जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. जीत के हीरो इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट रहे, जिन्होंने 47 गेंदों पर 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली.



बेयरस्टो-सॉल्ट के बीच 97 रनों की साझेदारी

जब इंग्लैंड 181 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसे ओपनिंग बैटर्स ने बढ़िया साझेदारी की. फिल साल्ट और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हुई. साल्ट ने नाबाद 87 रन बनाए, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 26 बॉल पर नाबाद 48 रन की पारी खेली. इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 97 रन की पार्टनरशिप हुई, जो मैच जिताकर ही लौटे.