Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

T20 WC 2024: जीत रखा है वर्ल्ड कप, टीम में बड़े-बड़े सूरमा, फिर भी लीग स्टेज से ही बाहर हो सकती हैं ये बड़ी टीमें 

T20 World Cup 2024:  टी20 विश्व कप 2024 में 3 ऐसी टीमे हैं, जो पहले इस टूर्नामेंट में खिताब जीत चुकी हैं, लेकिन इस सीजन उनकी हालत बेहद खराब है. इस विश्व कप में कुल 4 ग्रुप हैं. हर ग्रुप में शामिल बड़ी टीमों में किसी न किसी एक टीम पर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. 

Twitter
Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2024: 1 जून 2024 से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हुआ है. अब तक 21 मैच हो चुके हैं, लेकिन सुपर 8 के लिए किसी भी टीमने क्वालीफाई नहीं किया है. ओमान टीम अपने तीनों मैच हाकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है. इस सीन की सभी 20 टीमों को कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है, लेकिन अब तक किसी भी ग्रुप की तस्वीर साफ नहीं हुई है. हैरानी की बात ये है कि इस बार पूर्व में चैंपियन रहीं इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान की हालत खराब है. इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम भी सुपर 8 में जाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है. 

टी20 विश्व कप 2024 में इन चार बड़ी टीमों की हालत खराब

1. ग्रुप ए में पाकिस्तान की हालत खराब

टी20 विश्व कप 2024 के लिए बने चार ग्रुप में शामिल बड़ी टीमों में किसी ना किसी एक की हालत खराब है. ग्रुप ए में पाकिस्तान अपने शुरुआती 2 मैच हार गई. पहले उसे अमेरिका ने सुपर ओवर में मात दी फिर टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में हरा दिया. लगातार दो मैच हारने के बाद अब पाकिस्तान पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा मंडरा गया है. अब बाबर सेना को सुपर-8 में पहुंचने के लिए कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच जीतने ही होंगे. इसके अलावा दुआ भी करनी होगी कि अमेरिका टीम हार जाए, ताकि दोनों टीमों के अंक बराबर 4-4 हो जाएंगे. ऐसा हुआ तो बेहतर रन रेट वाली टीम क्वालिफाई करेगी, यही वजह है कि पाकिस्तान टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी.

2. ग्रुप बी से इंग्लैंड के हालात खस्ता हैं

ग्रुप बी में शामिल पूर्व चैंपियन इंग्लैंड के हालत खस्ता हैं. इस टीम का पहला मैच स्कॉटलैंड से बेनतीजा रहा था, फिर वो ऑस्ट्रेलिया से दूसरा मैच हार गई. अब दिग्गजों से सजी इंग्लैंड के 2 मैच नामीबिया और ओमान से होना है, ऐसे में वो दोनों मैच जीतकर 5 प्वाइंट हासिल करना चाहेगी. साथ ही ये दुआ करेगी कि स्कॉटलैंड अपना आखिरी मैच हार जाएगी. इसके बाद भी इंग्लैंड को बेहतर नेट रन रेट से दोनों मैच जीतने होंगे, क्योंकि उसके अधिकतर 5 अंक हो पाएंगे, इतने ही अंक स्कॉटलैंड के रहेंगे. ऐसी कंडीशन में नेट रन रेट से फैसला होने की उम्मीद रहेगी.

3. ग्रुप सी से इंग्लैंड का हाल बेहाल

केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड अपना पहला ही मैच 84 रनों के बहुत बड़े अंतर से हार चुकी है. उसे राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान ने मात दी थी. अब कीवी टीम को अगले 3 मैच वेस्टइंडीज, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी से खेलना है. यह तीनों मैच जीतकर वो सुपर 8 में एंट्री करना चाहेगी. उसके सामने वेस्टइंडीज को चुनौती रहेगी, क्योंकि ये मजबूत टीम है और अपने घर में खेल रही है. 

4. ग्रुप डी में श्रीलंका की हालत है खराब

एंजलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी  श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं की. उसे साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने हरा दिया है. अब इस टीम को बचे हुए दोनों मैच नेपाल और नीदरलैंड से खेलना है. अगर ये टीम दोनों मैच जीत जाती है तो उसके सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. उसे दुआ करनी होगी कि बांग्लादेश और नीदरलैंड अपने-अपने मैच हार जाएं.